फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   controvercy for bcom result of lucknow university

लविवि: पहले थे फर्स्ट डिवीजन, अब सभी विषयों में फेल

Tue, 06 Sep 2022 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
controvercy for bcom result of lucknow university
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से जारी की गई बीकॉम फाइनल ईयर के परिणाम को लेकर विद्यार्थियों का आक्रोश कम होता नहीं दिख रहा है। सोमवार को सैकड़ों छात्रों ने व्यक्तिगत प्रार्थना पत्र देकर और सैकड़ों ने विश्वविद्यालय की ओर से जारी व्हाट्सएप नंबर पर आपत्ति भेजकर अपने परिणाम को री-चेक कराने की मांग की है। कई छात्रों ने व्यक्तिगत रूप से आवेदन देकर बताया कि पहले जारी परिणाम में वे फर्स्ट डिवीजन थे और दोबारा जब परिणाम आया तो वे सभी विषयों में फेल हैं। इससे पता चलता है कि परिणाम ठीक से नहीं चेक किया गया।
विज्ञापन

लविवि की ओर से दोबारा परिणाम जारी करने के बाद से लगातार विद्यार्थी अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। सोमवार को विवि व कई सहयुक्त कॉलेजों के छात्र परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंचे। इसकी सूचना पर चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम के साथ पहुंचे और छात्रों का ज्ञापन व आपत्तियों के आवेदन परीक्षा नियंत्रक के प्रतिनिधि को दिलवाया। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिन विद्यार्थियों ने आवेदन दिया है, उनके परिणाम चेक कराए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं कई छात्रों ने बताया कि पहली बार जब उनका परिणाम आया था तो राष्ट्र गौरव छोड़कर बाकी सभी विषयों में अच्छे नंबर से पास थे और दोबारा जब परिणाम आया तो उनका कई पेपर में बैक लग गया है। इसी तरह कई विद्यार्थी ऐसे थे जिनके परिणाम में बहुत ज्यादा बदलाव हो गया है। इसकी वजह से उनका पीजी में प्रवेश भी फंस जाएगा। वहीं विवि प्रशासन ने कहा है कि जिन भी छात्रों ने अपने आवेदन दिए हैं, उनके परिणाम को चेक कराएंगे और अगर उसमें कोई बदलाव है तो उसे अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमए-एमएससी का परिणाम जारी
लविवि व सहयुक्त महाविद्यालयों में एमएससी प्लांट साइंस तीसरे सेमेस्टर, एमए राजनीति विज्ञान व साइकोलॉजी पहले सेमेस्टर का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed