फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Control room opened for Apar ID information, notice to many schools

Lucknow News: अपार आईडी की सूचना के लिए खुला कंट्रोल रूम, कई स्कूलों को नोटिस

Thu, 30 Jan 2025 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Control room opened for Apar ID information, notice to many schools
लखनऊ। कक्षा एक से 12 तक बच्चों के लिए ऑटोमेटिक परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार) आईडी जरूरी है। आईडी न बनाने वाले सीबीएसई और सीआईएससीई स्कूलों को डीआईओएस राकेश कुमार ने नोटिस जारी किया है। राजकीय व एडेड कॉलेजों के शिक्षकों का वेतन रोकने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

अपार आईडी बनाने में कोई समस्या न हो, इसके लिए डीआईओएस ने जुबिली कॉलेज में कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया है। इस केंद्र से हर स्कूल की समीक्षा होगी।
राजधानी में 80% स्कूली बच्चों के पास अपार आईडी नहीं है। अमर उजाला ने 23 जनवरी को इस पर खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद से सभी की मॉनीटरिंग शुरू हुई है। लाखों बच्चों से जुड़े इस मामले में स्कूलों की भी लापरवाही देखने को मिली है। बच्चों के लिए ये आईडी एजुकेशन लोन लेने व छात्रवृत्ति का रास्ता आसान करेगी। शैक्षिक अभिलेखों का फर्जीवाड़ा रुकेगा। छात्रों का स्कोरकार्ड, मार्कशीट, डिप्लोमा, सहित सभी शैक्षिक क्रेडिट से आसानी से जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

काम में अब तेजी आए इसके लिए राजकीय कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को नोडल बनाया गया है, जो अपने-अपने क्षेत्र में संचालित सभी स्कूलों की समीक्षा करेंगे। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से हर स्कूलों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को फोन कर सूचना ली जा रही है। जिन स्कूलों में कोई समस्या आ रही है, वह भी समस्या बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक 62 प्रतिशत सरकारी स्कूल, 22 % वित्तविहीन स्कूल, 13 प्रतिशत, सीबीएसई स्कूल, 52 प्रतिशत एडेड स्कूलोंे के बच्चों की अपार आईडी बनी है।
सीबीएसई स्कूलों के लिए टोलफ्री नंबर
सीबीएसई ने अपने स्कूलों को अपार आईडी बनवाने का निर्देश दिया है। समस्या के समाधान के लिए लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-889-3511 भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed