{"_id":"69ffa024d335d56ac903ffe7","slug":"contractual-employee-murdered-in-attack-with-sharp-edged-weapon-lucknow-news-c-13-lko1096-1728848-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: धारदार हथियार से वार कर संविदा कर्मचारी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: धारदार हथियार से वार कर संविदा कर्मचारी की हत्या
Sun, 10 May 2026 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 10 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
बिलखते परिजन व मौके पर जांच करती पुलिस और मौजूद ग्रामीण।
सरोजनीनगर। बिजनौर के अशरफनगर इठुरिया निवासी सूरज गौतम (28) की बीती रात ईंट व धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उनका खून से लथपथ शव घर से 800 मीटर दूर बिजनौर जाने वाले रास्ते पर मिला। सिर को कूंचकर पहचान मिटाने का भी प्रयास किया गया। भाई शुभम ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सूरज मूलरूप से गोसाईंगंज के पहाड़नगर टिकरिया गांव के निवासी थे। 15 वर्ष पहले उनके पिता की मौत हो गई थी। वह मां केशाना व बड़े भाई शुभम के साथ रहते थे। सूरज, शुभम और मां तीनों संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में संविदा पर सफाई कर्मी थे। शुभम के अनुसार, शुक्रवार को सूरज छुट्टी पर था। शाम को मां को अस्पताल से घर छोड़कर वह बाइक से कहीं चला गया। रात करीब 10 बजे मां से फोन पर बात हुई, फिर उनका मोबाइल बंद हो गया। रातभर परिजन तलाशते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
खून से सनी ईंट व बीयर के केन मिले
शनिवार सुबह करीब चार बजे परिजनों को जानकारी मिली कि सूरज को परचून की दुकान के पास देखा गया था। बाद में घर से करीब 800 मीटर दूर बिजनौर जाने वाले रास्ते पर उसकी बाइक खड़ी मिली और झील किनारे प्लॉट में उसका शव पड़ा था। उसके चेहरे, गले, माथे और पेट पर ईंट व धारदार हथियार से वार के निशान थे। सूचना पाकर मौके पर डीसीपी साउथ अमित आनंद, एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा और बिजनौर पुलिस भी पहुंच गई। मौके से पुलिस ने खून से सनी ईंट और शराब व बीयर के केन कब्जे में लिए।
विज्ञापन
बिखरा हुआ खून संघर्ष की गवाही दे रहा था
घटनास्थल के आसपास खून बिखरा था, जिससे आशंका है कि सूरज ने हमलावरों से बचने के लिए संघर्ष किया होगा। परिजनों का आरोप है कि सूरज का एक मोबाइल और पर्स गायब है। एसीपी कृष्णानगर ने बताया कि मृतक के बड़े भाई शुभम की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने की आशंका
एसीपी कृष्णानगर ने बताया कि पुलिस सूरज के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है। संदिग्ध नंबरों का पता चला है और पुलिस की टीम उन पर काम कर रही है। घर से लेकर घटनास्थल के बीच लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। आशंका है कि सूरज की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग या रंजिश वजह हो सकती है।