फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   contractor of pwd died, blame for murder

पीडब्लूडी ठेकेदार की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Tue, 12 Jul 2022 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
contractor of pwd died, blame for murder
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर इलाके में पीडब्लूडी ठेकेदार राकेश उपाध्याय (47) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर विस्तार अनिल कुमार सिंह के मुताबिक, खरगापुर में राकेश उपाध्याय परिवार सहित रहते थे। वह पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार थे। उनके भाई उमेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि रविवार देर रात दोस्त संजय राय व मृतक के साले राजेंद्र दुबे से जानकारी मिली कि उन्होंने फांसी लगा ली है। उनको सहारा अस्पताल पहुंचने के लिए कहा। वे परिवार संग वहां पहुंचे, तब तक डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

उमेश के मुताबिक, राकेश फांसी लगाने वालों में से नहीं था। ऐसे में उनके साथ मौजूद दोस्त संजय राय व राजेंद्र दुबे व अन्य पर हत्या का शक है। वहीं देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या की बात सामने आई है। प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर विस्तार अनिल कुमार सिंह के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed