फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Contractor fined Rs 10 lakh for power outage

Lucknow News: बिजली आपूर्ति ठप होने पर ठेकेदार पर 10 लाख का जुर्माना

Wed, 02 Jul 2025 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Contractor fined Rs 10 lakh for power outage
लखनऊ। कुर्सी रोड स्थित सरगम अपार्टमेंट व जनेश्वर एन्क्लेव में बिजली आपूर्ति बाधित होने से सोमवार रात आवंटियों को हुई परेशानी को एलडीए प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। दोनों अपार्टमेंट का रखरखाव करने वाले ठेकेदार पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसे लेकर एलडीए वीसी की ओर से मंगलवार को आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि दोनों अपार्टमेंट का निर्माण प्राधिकरण ने कराया है। रखरखाव का काम मेसर्स सर्वजीत सिंह को सौंपा गया है। सोमवार रात विद्युत उपकेंद्र में फॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हुई। ऐसे में ठेकेदार को डीजी सेट का संचालन कर दोनों अपार्टमेंट में पावर बैकअप की व्यवस्था सुनिश्चित करानी चाहिए थी, लेकिन जनरेटर में डीजल न होने से बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई और अपार्टमेंट के लोगों को लिफ्ट व जलापूर्ति समेत अन्य व्यवस्थाओं में असुविधा उठानी पड़ी। इसके लिए मेसर्स सर्वजीत सिंह पर लापरवाही के लिए प्रति अपार्टमेंट पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसी के साथ मुख्य अभियंता नवनीत शर्मा को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपार्टमेंट्स का निरीक्षण कर समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित कराएं, जिससे आवंटियों को भविष्य में परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed