{"_id":"6096f18c8ebc3ed201115d66","slug":"contractor-did-not-send-vehicle-for-officers-and-workers-due-to-pending-of-payment-gw-reporters-news-lko57737491","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान नहीं हुआ तो ट्रेवेल ठेकेदार ने नही भेजी नगर निगम में गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान नहीं हुआ तो ट्रेवेल ठेकेदार ने नही भेजी नगर निगम में गाड़ियां
विज्ञापन
नगर निगम में शनिवार को करीब पचास छोटे अफसर-इंजीनियर पैदल हो गए। क्योंकि भुगतान न होने की वजह से ठेकेदार ने सुबह वाहन ही नहीं भेजे।
ऐसे में जोनल अफसर, जोनल इंजीनियर, कर अधीक्षक, प्रवर्तन दल आदि विभाग के करीब पचास अफसरों को अपनी गाड़ी निकालनी पड़ी या साथी कर्मचारी की गाड़ी मांगकर काम चलाना पड़ा।
शनिवार सुबह जब अफसरों को लेने उनकी गाड़ी घर नहीं पहुंची तो सभी ने पहले अपने ड्राइवर को फोन किया। पता चला कि वह हड़ताल पर हैं।
भुगतान नहीं हुआ इसलिए ठेकेदार ने गाड़ी ले जाने से मना कर दिया है। इसके बाद कई अफसरों ने उस पंडित ट्रेवेल्स फर्म से संपर्क किया, जिसने ठेका लिया है, लेकिन बात नहीं बनी।
कई अफसरों ने जल्द भुगतान कराने का आश्वासन भी दिया, पर ठेकेदार नहीं माना। इस बारे में पंडित ट्रेवेल्स के संजय पांडेय का कहना है कि छह महीने से भुगतान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
दो महीने की फाइल पास हो चुकी है, पर भुगतान नहीं हो पाया है। कई बार निगम मुख्यालय के लगाए, पर लेखा विभाग का एक बाबू फाइल अटकाए है। भुगतान न होने से बहुत समस्या है।
किसी गाड़ी की किस्त जानी है तो किसी के परिवार में कोई बीमार है। ऐसे में गाड़ियां नहीं भेजी गईं। इस संबंध में नगर आयुक्त अजय द्विवेदी का कहना है कि मामले की जानकारी उन्हें किसी ने नहीं दी। इस बारे में पता करेंगे और समस्या दूर कराएंगे।