फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Contractor celebrating New Year beats up neighbors and family members

Lucknow News: नए साल का जश्न मना रहे ठेकेदार ने पड़ोसी व परिजनों को पीटा

Thu, 02 Jan 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 02 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Contractor celebrating New Year beats up neighbors and family members
लोगो
लखनऊ। तालकटोरा के अशरफनगर में नए साल की पार्टी कर रहे ठेकेदार, साथियों ने पड़ोसी व परिजनों को पीट दिया। पीड़ित ने आरोपी ठेकेदार व साथियों के खिलाफ तालकटोरा थाने में केस दर्ज कराया है। आरोपी पर फायरिंग का आरोप लगा है, पर पुलिस इन्कार कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक मंगलवार रात कुछ दोस्त घर आए थे। बाहर पड़ोसी ठेकेदार पवन गुप्ता खाली प्लाॅट में स्पीकर बजाकर करीब 40 से 50 दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मना रहा था। सभी पटाखे दागते हुए नशे में डांस कर रहे थे। तभी पवन व उसके साथियों ने दरवाजा खटखटाया। बहन ने दरवाजा खोला तो पवन ने उसे बाहर बुलाया। बहन ने मना किया तो आरोपियों ने उसकी टीशर्ट का कालर पकड़ कर बाहर खींचा और कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन


परिजन मदद के लिए पहुंचे आरोपियों ने सभी को लात घूसों, हाकी व डंडों से पीट दिया। पड़ोसी साजिद मदद के लिए आए तो सिर फोड़ दिया। मारपीट में दोस्त का बायां हाथ टूट गया। आरोप है कि हमलावरों ने फायरिंग भी की। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया केस दर्ज कर मुख्य आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग की बात से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed