फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Contract Worker Dies of Electrocution in Sitapur Tragedy Occurs While Restoring Power Supply

Sitapur News: करंट लगने से संविदा कर्मी की मौत, बिजली आपूर्ति बहाल कराने का काम करते समय हुआ हादसा

Thu, 14 May 2026 06:49 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 14 May 2026 06:49 PM IST
सार

सीतापुर में करंट लगने से संविदा कर्मी की मौत हो गई। बिजली आपूर्ति बहाल कराने का काम करते समय हादसा हुआ। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Contract Worker Dies of Electrocution in Sitapur Tragedy Occurs While Restoring Power Supply
लाइनमैन प्रवेश शर्मा की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के सीतापुर में बृहस्पतिवार को करंट लगने से विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारी की मौत हो गई। वह हरगांव क्षेत्र के काजीकमालपुर फीडर पर तैनात था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


घटना हरगांव थाना क्षेत्र के सुजौलापुर मजरा हैदरपुर गांव की है। बताया गया कि मूल रूप से पीलीभीत निवासी प्रवेश शर्मा संविदा पर काजीकमालपुर फीडर पर बतौर लाइनमैन तैनात था। दोपहर में वह विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए पहुंचा था। काम के दौरान ट्रांसफार्मर में आए करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


अवर अभियंता (जेई) अश्विनी वर्मा ने बताया कि शट डाउन लिया गया था या नहीं, इसकी वास्तविक स्थिति मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और बातचीत से स्पष्ट हो सकेगी। संबंधित फीडर पर ड्यूटी के दौरान अर्जुन (टीजी-2) और विशाल शर्मा सुबह 10.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है कि काम के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन हुआ या नहीं। कहीं तकनीकी लापरवाही तो नहीं हुई। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित मुआवजा एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed