फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Contract will end if crop insurance of 1000 farmers is not done

Lucknow News: 1000 किसानों का फसल बीमा न होने पर खत्म होगी संविदा

Sun, 28 Jul 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 28 Jul 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Contract will end if crop insurance of 1000 farmers is not done
सीडीओ ने फसल बीमा योजना की समीक्षा की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बहराइच। विकास भवन सभागार शनिवार को सीडीओ की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन में प्रति कर्मचारी मिले 1000 फसल बीमा के लक्ष्य का पूरा होना न मिलने पर सीडीओ ने कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही 31 जुलाई तक लक्ष्य पूरा न होने पर संविदा समाप्ति की चेतावनी दी।


विकास भवन सभागार में आयोजित फसल बीमा योजना की समीक्षा बैठक में एलडीएम, केनरा बैंक के अधिकारी नदारद रहे। जिस पर सीडीओ राम्या आर ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए उपनिदेशक कृषि को स्पष्टीकरण लेने के लिए निर्देशित किया। समीक्षा के दौरान एटीएम कैसरगंज कल्पनाथ कुरील, बीटीएम हुजूरपुर राजेश कुमार, एटीएम फखरपुर अजय मौर्या, बीटीएम रिसिया संजय कुमार सिंह, बीटीएम शिवपुर कैलाश चंद्र , प्राविधिक सहायक मिहींपुरवा विनोद कुमार, प्राविधिक सहायक शिवपुर अभिषेक कुमार, जितेंद्र कुमार, पयागपुर के संजय कुमार का लक्ष्य से कम बीमा मिला। जिस पर सीडीओ ने सभी को कड़ी फटकार लगाते हुए 31 जुलाई तक लक्ष्य हासिल न होेने पर संविदा कार्मिकों की सेवा समाप्ति की चेतावनी दी। सीडीओ ने सभी बैंक अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप फसल बीमा कराने का निर्देश दिया। बैठक में उपनिदेशक कृषि टीपी शाही, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव, एसबीआई के मैनेजर दिव्य प्रताप सिंह, बैंक ऑफ बड़ौदा के सुरेश पांडेय इंडियन बैंक के वेद प्रकाश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed