{"_id":"5f1fe1118ebc3e9fdb5a7dfd","slug":"contract-of-kgbv-teachers-will-be-renewed-till-30-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः केजीबीवी की शिक्षिकाओं की संविदा पर नियुक्ति का नवीनीकरण 30 अगस्त तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः केजीबीवी की शिक्षिकाओं की संविदा पर नियुक्ति का नवीनीकरण 30 अगस्त तक
Tue, 28 Jul 2020 01:57 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 28 Jul 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की शिक्षिकाओं की संविदा पर नियुक्ति का नवीनीकरण 30 अगस्त तक होगा। कुछ केजीबीवी में स्वीकृत पद से अधिक शिक्षिकाएं कार्यरत थीं, वहां स्वीकृत पद के अनुसार ही शिक्षिकाओं को नियुक्त किया जाएगा। प्रदेश में संचालित 746 केजीबीवी में गत दिनों शिक्षिकाओं की नियुक्ति में फर्जीवाड़ा सामने आया था।
विज्ञापन
एक ही नाम की कई शिक्षिकाएं कार्यरत मिलीं। अब तक 34 से अधिक फर्जी शिक्षिकाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। विभाग ने अब स्कूलों में कार्यरत शिक्षिकाओं की संविदा पर फिर से नियुक्ति का प्रावधान सख्त कर दिया है। संविदा नियुक्ति जारी रखने से पहले शिक्षिकाओं के दस्तावेजों की पुन: जांच की जाएगी।
विज्ञापन
उनकी शैक्षणिक दक्षता की भी जांच की जाएगी। बेसिक शिक्षा महानिदेशालय ने विसंगतियां दूर करते हुए 30 अगस्त तक शिक्षिकाओं की संविदा नियुक्ति का नवीनीकरण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन