{"_id":"5d2845768ebc3e6cf4708c53","slug":"continuous-rainfall-creates-trouble-for-people-14-loose-life-in-various-accidents","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लगातार हो रही बारिश बनी आफत, अलग-अलग हादसों में हुई 14 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार हो रही बारिश बनी आफत, अलग-अलग हादसों में हुई 14 लोगों की मौत
Fri, 12 Jul 2019 02:01 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 12 Jul 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के विभिन्न जिलों लगातार बारिश से बृहस्पतिवार को दर्जनों कच्चे मकान, दीवार, पेड़, बिजली के खंभे,और तार गिर गए। इनसे हुए हादसों के चलते पूर्वांचल में छह लोगों की मौत हो गई। अवध के जिलों में लगातार बारिश से रायबरेली में तीन, बाराबंकी व सीतापुर में दो व अंबेडकरनगर में एक महिला की जान चली गई।
अवध में बाराबंकी जिले के देवा क्षेत्र की नई बस्ती मजरा टाईकला निवासी छत्रपाल चौहान की पुत्री मंजू (4) व अंजू (5) बाबा रामप्रीत के साथ खेत गईं थी। दोनों बच्चियां खेलते हुए खेत के किनारे सड़क के लिए खोदे गए गड्ढे के पास जा पहुंची।
विज्ञापन
अवध में बाराबंकी जिले के देवा क्षेत्र की नई बस्ती मजरा टाईकला निवासी छत्रपाल चौहान की पुत्री मंजू (4) व अंजू (5) बाबा रामप्रीत के साथ खेत गईं थी। दोनों बच्चियां खेलते हुए खेत के किनारे सड़क के लिए खोदे गए गड्ढे के पास जा पहुंची।
विज्ञापन
बारिश में गिरा मकान
- फोटो : अमर उजाला
उसमें बारिश का पानी भरा था। पानी से भरे गड्ढे में डूबकर दोनों बहनों की मौत हो गई। वहीं रायबरेली के खीरों निवासी बुधाना (65) छप्पर के नीचे सो गई। गुरुवार तड़के बारिश के कारण खंभा भरभराकर ढह गया। इससे छप्पर के नीचे सो रही बुधाना की मलबे में दबकर मौत हो गई। गुरुबख्शगंज में छेदीलाल (60) और उसकी पत्नी बिंदाना (58) कच्ची दीवार पर रखे छप्पर के नीचे सो रहे थे। दीवार ढहने से दोनों दब गए। इसमें बिंदाना की मौत हो गई। जबकि जायस में राम बहादुर की बेटी संध्या (6) की मलबे में दबकर मौत हो गई।
बारिश से परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
अंबेडकरनगर के जलालपुर में बारिश के दौरान दीवार ढहने से हरदेई (58) की मलबे में दबकर जान चली गई। जबकि अयोध्या में बारिश के चलते सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। पिछले 20 घंटे में नदी के जलस्तर में 31 सेमी. की वृद्धि हुई। सरयू अब चेतावनी निशान से महज 52 मीटर दूर बह रही है। बारिश के कारण बहराइच के फखरपुर में पांच मकान ढह गए। उधर, सीतापुर में दीवार ढहने से महमूदाबाद निवासी हसीना (40) व लहरपुर में अनारकली (45) की मलबे में दबकर मौत हो गई।
वहीं पूर्वांचल में वर्षा जनित हादसों में आजमगढ़, जौनपुर और चंदौली में एक-एक की मौत हो गई। जबकि वहीं बारिश से लबालब भरे गड्ढे में डूबने से देवरिया में भाई-बहन समेत तीन बच्चों की मौत हो गई।
वहीं पूर्वांचल में वर्षा जनित हादसों में आजमगढ़, जौनपुर और चंदौली में एक-एक की मौत हो गई। जबकि वहीं बारिश से लबालब भरे गड्ढे में डूबने से देवरिया में भाई-बहन समेत तीन बच्चों की मौत हो गई।
रायबरेली शहर में चलने लगी नाव
सांकेतिक तस्वीर
रायबरेली जिले में बुधवार सुबह शुरू हुई भारी बारिश से हर तरफ पानी ही पानी हो गया। शहर क्षेत्र के मोहल्लों में जलभराव हो गया। लोगों के घरों तक में पानी घुस गया। नया पुरवा मोहल्ला पानी से चारों तरफ से घिर गया है। इसलिए लोगों को आने-जाने के लिए निजी नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे शहर क्षेत्र में रहने वाली ढाई लाख आबादी को जलभराव की समस्या से दो चार होना पड़ा।