फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   contaminated food found in mid day meal

CM हाऊस के पीछे स्कूल, मिड डे मील में मिले कीड़े

Wed, 09 Jul 2014 02:59 PM IST
शैलेश अरोड़ा/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेश अरोड़ा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 09 Jul 2014 02:59 PM IST
विज्ञापन
contaminated food found in mid day meal

प्राथमिक विद्यालयों में मिड-डे मील की गुणवत्ता हमेशा ही सवालों के घेरे में रहती है, लेकिन हद तो तब हो गई जब मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास के महज एक किलोमीटर के दायरे में स्थित जियामऊ प्राथमिक विद्यालय में भोजन में कीड़े मिले।

विज्ञापन


यह घटना दिखाती है कि अधिकारियों को किसी का भी डर नहीं है।

जब मुख्यमंत्री आवास के निकट बच्चों को ऐसा भोजन परोसा जा रहा है तो अन्य जगहों की स्थिति क्या होगी, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

खाने का मेन्यू भी नहीं है तय

contaminated food found in mid day meal

विद्यालय में मिड-डे मील देने का जिम्मा वर्ल्ड वेलफेयर सोसाइटी नामक एनजीओ को दिया गया है लेकिन न तो यहां कभी खाने का मेन्यू फॉलो किया जाता है और न ही समय से खाना आता है।

प्राथमिक विद्यालयों में नया सत्र सोमवार से शुरू हुआ है। अभी विद्यालय खुले दूसरा ही दिन है कि मंगलवार को बच्चों को जो खाना परोसा गया उसमें कीड़े निकले, इसके बाद प्रधानाचार्य नदीम सरताज ने तत्काल बच्चों को खाना खाने से रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनजीओ पर नहीं होती है कोई कार्रवाई

contaminated food found in mid day meal

बच्चों ने बताया कि विद्यालय में कभी भी अच्छा खाना नहीं परोसा जाता। अक्सर ही ऐसा होता है कि भोजन में रोटी नहीं मिलती। इसके अलावा दाल को देखकर ऐसा लगता है जैसे पानी में पीला रंग मिला दिया गया हो।

सूत्रों की मानें तो इस बारे में शिक्षा विभाग में कई बार शिकायत भी की गई है लेकिन एनजीओ पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कहने को तो विद्यालय में भोजन देने का समय सुबह 9.30 बजे का है लेकिन एनजीओ की ओर से 11 - 11.30 बजे तक भोजन उपलब्ध कराया जाता है जब तक कि आधे बच्चो जा चुके होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed