{"_id":"69fba811bbd90b5a910b3f2c","slug":"container-collides-with-truck-driver-dies-lucknow-news-c-13-lko1070-1725436-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रक से टकराया कंटेनर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रक से टकराया कंटेनर, चालक की मौत
Thu, 07 May 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 07 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कंटेनर।
काकोरी। क्षेत्र के बड़ा गांव स्थित किसान पथ अंडरपास पर बुधवार तड़के कंटेनर की आगे चल रहे ट्रक से टक्कर हो गई। कंटेनर चालक केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर के अनुसार, आजमगढ़ के सराय कल्याण देव निवासी चालक संदीप कुमार वर्मा (25) गुजरात की नमकीन कंपनी का कंटेनर चलाते थे। उनके पिता भैया लाल ने बताया कि संदीप सोमवार को सामान लादकर बस्ती गया था। वहां से लौटते वक्त बुधवार तड़के करीब चार बजे किसान पथ अंडरपास पर कंटेनर की ट्रक से टक्कर हो गई। इंस्पेक्टर के अनुसार, कंटेनर में फंसे चालक संदीप को क्रेन की मदद से खींचकर आधे घंटे बाद बाहर निकाला गया और ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी। संदीप तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। परिवार में मां अनारा देवी भी हैं। पिता ने बताया वह बेटे की शादी के लिए रिश्ता देख रहे थे।
उल्टी दिशा में दौड़ते हैं वाहन, होता है हादसा
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण किसान पथ पर उल्टी दिशा से वाहनों का आवागमन आम हो गया है। लोगों ने बताया कि आरटीओ टीम और स्थानीय पुलिस समय-समय पर कार्रवाई तो करती है, लेकिन उल्टी दिशा में चलने वाले वाहनों पर सख्ती नहीं बरती जाती। इसी कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।