फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Consumers got solution at the counter, bill of Rs 60 thousand in 12 installments.

Lucknow News: काउंटर पर उपभोक्ताओं को मिला समाधान, 60 हजार का बिल 12 किश्तो में

Wed, 03 Dec 2025 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Consumers got solution at the counter, bill of Rs 60 thousand in 12 installments.
बिजली ​शिविर में पहुंचे लोग।
विज्ञापन


लखनऊ। बिजली बिल राहत योजना का असर शुरू होते ही शहर में उपभोक्ताओं को राहत मिलनी शुरू हो गई है। अलग-अलग बिलिंग केंद्रों और बिजली कार्यालयों में लंबे बकायेदार अब आसानी से जानकारी और समाधान पा रहे हैं। अमर उजाला की पड़ताल में इंदिरानगर स्थित कार्यालय पर भीड़ तो नहीं दिखी, लेकिन दिनभर एक-एक कर उपभोक्ता राहत लेने पहुंचते रहे।

काउंटर पर तैनात कर्मचारी दिलीप कुमार के अनुसार, वर्किंग डे होने के कारण भीड़ कम है, लेकिन लगातार लोग पंजीकरण करा रहे हैं। पंजीकरण शुल्क 2,000 रुपये रखा गया है। मंगलवार को ही 150 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

केस 1 : 60 हजार का बकाया, अब 12 आसान किश्तों में
इंदिरानगर निवासी विनय शाही का बिजली बिल 60 हजार रुपये पहुंच गया था। राहत योजना के तहत उन्होंने 2,000 रुपये जमा कर पंजीकरण कराया। अब उनका पूरा बकाया 12 आसान किश्तों में जमा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस 2: 7 हजार बिल घटकर हुआ 4,900 रुपये
गाजीपुर के रमेश पाल को दो माह का बिजली बिल 7,000 रुपये आया था, जो उन्हें गलत लगा। काउंटर पर जांच के बाद उनका संशोधित बिल 4,900 रुपये निकला।
बकायेदारों को फोन कर बुला रही टीम
काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि वे बकायेदारों को फोन कर भी बुला रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं की अलग सूची तैयार की जा रही है। निर्धारित समय पर बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं को आगे कनेक्शन काटने का नोटिस भेजा जाएगा।
अमेठी में 90 शिकायतें दर्ज, 30 का निवारण
अमौसी क्षेत्र में वर्टिकल व्यवस्था के तहत मंगलवार को सात काउंटरों पर 90 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से 30 शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। नादरगंज हेल्पडेस्क पर उपभोक्ता ऊषा सिंह का 4,735 रुपये का बिल संशोधन के बाद 2,460 रुपये हो गया। वहीं, नौबस्ता निवासी उपभोक्ता फुकरे का 1.76 लाख रुपये का बकाया घटकर 51 हजार कर दिया गया।

जानकीपुरम : 117 शिकायतें, 29 का समाधान
जानकीपुरम जोन में मंगलवार को 117 शिकायतें पहुंचीं, जिनमें से 29 का निस्तारण कर दिया गया। बाकी शिकायतों, खासकर लोड कम कराने और भार सुधार से संबंधित मामलों का निस्तारण जल्द किया जाएगा। बाकी शिकायतों, खासकर लोड कम कराने और भार सुधार से संबंधित मामलों का निस्तारण जल्द किया जाएगा।

बिजली शिविर में पहुंचे लोग।

बिजली शिविर में पहुंचे लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed