सपा से जुड़े मंडी के ठेकेदार की हत्या, बसपा नेता पर आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशियाना की भदरुख चावल मंडी में वर्चस्व की जंग में तीन हमलावरों ने गल्ला मंडी के ठेकेदार सचिन शुक्ला (27) को गोलियों से उड़ा दिया।
सपा से जुड़े सचिन की हत्या में बसपा नेता पप्पू द्विवेदी उसके समर्थको और भतीजों पर हत्या का आरोप लगाया है। इसके पहले भी पप्पू द्विवेदी के भतीजों पर कातिलाना हमले का मामला दर्ज हुआ था।
भदरुख निवासी ठेकेदार सचिन रविवार रात 8:45 बजे अपने दो दोस्तों के साथ बंगला बाजार पुल के पास पान की गुमटी के सामने खड़ा बीयर पी रहा था।
इस बीच सिल्वर कलर की एवेंजर बाइक से उतरे तीन हमलावरों ने पिस्टल से उस पर गोली बरसानी शुरू कर दी। तीन गोलियां लगते ही सचिन चीखते हुए गिर पड़ा। उसके दोनों दोस्त अपनी जान बचाकर भाग निकले।
हवाई फायरिंग करते हुए तीनों बदमाश बाइक से फरार
हवाई फायरिंग करते हुए तीनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। दुस्साहसिक वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास की दुकानें बंद करके लोग भागने लगे।
वारदात का पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने खून से लथपथ पड़े सचिन को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी हत्या की खबर फैलते ही भदरुख के लोग लाठी डंडे लेकर निकल पड़े।
सड़क किनारे लगे खोमचों में तोड़फोड़ के साथ प्रदर्शन किया और थाने जा पहुंचे। सपा से जुड़े मंडी के ठेकेदार की हत्या पर बसपा नेता और उसके भतीजों पर हत्या का आरोप लगाया है।