{"_id":"60bf07a00d7b1666b6737340","slug":"construction-work-of-police-department-should-be-completed-soon-says-cm-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुख्यमंत्री बोले- पुलिस महकमे से संबंधित सभी निर्माण कार्यों में लाएं तेजी, समय से पूरा करें काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुख्यमंत्री बोले- पुलिस महकमे से संबंधित सभी निर्माण कार्यों में लाएं तेजी, समय से पूरा करें काम
Tue, 08 Jun 2021 11:31 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:31 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस लाइन, पीएसी बटालियन में आवासीय व अनावासीय भवन, थानों के निर्माण, पुलिस लाइन में बैरक के निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस महकमे से संबंधित सभी निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस लाइन, पीएसी बटालियन में आवासीय व अनावासीय भवन, थानों के निर्माण, पुलिस लाइन में बैरक के निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की जांच के लिए एसपी व एसएसपी खुद फील्ड विजिट करें। मुख्यमंत्री ये निर्देश सोमवार को पुलिस महकमे में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान दिए। उन्होंने पुलिस विभाग के आधुनिकीकरण, उपकरणों व वाहनों की खरीद की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस ट्रेनिंग स्कूलों में प्रशिक्षण क्षमता दो गुना करने को कहा। उन्होंने लखनऊ सेफ सिटी योजना के तहत इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम, पिंक बूथ, पिंक टॉयलेट, आशा ज्योति केंद्र के भवन निर्माण, सड़क सुरक्षा कोष के तहत यातायात नियंत्रण के लिए उपयोगी उपकरणों की खरीद, यूपी 112 और फायर सर्विस, एसडीआरएफ, पीएसी के लिए उपयोगी उपकरणों से संबंधित खरीद फरोख्त को समय से पूरा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन