फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   construction start in sunrise apartments

सनराइज में माने किसान, काम शुरू

Sat, 04 Jan 2014 09:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 04 Jan 2014 09:29 AM IST
विज्ञापन
construction start in sunrise apartments

करीब एक साल बाद कानपुर रोड के सनराइज अपार्टमेंट योजना का काम शुक्रवार

विज्ञापन
को फिर से शुरू हो गया।

इससे करीब 550 आवंटियों को राहत मिली है, जिनका करीब दो अरब रुपये एलडीए में जमा है।

प्राधिकरण के अधिकारियों का दावा है कि अगले पांच महीने में यहां का बाकी काम पूरा कर के आवंटियों को उनके फ्लैटों पर कब्जा दे दिया जाएगा।

बीते रोज उपाध्यक्ष एमपी अग्रवाल और अन्य अधिकारियों ने कानपुर रोड योजना का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने सनराइज अपार्टमेंट को भी देखा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द किसानों से वार्ता कर मामला सुलझाएं और काम शुरू करवाएं। इससे पहले हाईकोर्ट ने टास्क फोर्स का गठन कर के आवंटियों को उनके वैध आवास दिलाने का आदेश किया था।

इसका असर भी पड़ा है। शुक्रवार सुबह एक्सईएन संजीव सिन्हा की ओर से जानकारी दी गई कि सनराइज अपार्टमेंट का काम शुरू कर दिया गया है।

किसानों ने इस भूमि से कब्जा छोड़ दिया है। दूसरी ओर एलडीए रतनखंड शारदा नगर सुलभ आवासीय योजना, बीएसयूपी आवास योजना का काम भी यहां शुरू हो सकेगा।

इस संबंध में भी किसानों से वार्ता हुई है। अधिकारियों के मुताबिक इसके बाद बसंत कुंज योजना में भी जल्द ही काम शुरू करवाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed