{"_id":"6797ed2762eb77820a02e453","slug":"construction-of-three-illegal-plots-being-done-in-40-bigha-demolished-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1052188-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 40 बीघा में हो रही तीन अवैध प्लॉटिंग के निर्माण ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 40 बीघा में हो रही तीन अवैध प्लॉटिंग के निर्माण ध्वस्त
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए की प्रवर्तन टीमों ने बीकेटी में 40 बीघा में चल रही तीन अवैध प्लॉटिंग के निर्माण ध्वस्त कराए। चिनहट के नंदपुर में अवैध रूप से बनाए जा रहे 14 रो-हाउस भी सील किए गए।
जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि किरन सहकारी आवास समिति सीतापुर रोड पर बीकेटी तहसील के सामने 20 बीघा में अवैध कॉलोनी विकसित कर रही थी। राजकिरन सीतापुर रोड पर फौजी ढाबे के बगल में चार बीघा में अवैध प्लॉटिंग करवा रहा था।
एलडीए की टीम ने बीकेटी में नबीकोट नंदना क्रॉसिंग के बगल में 15 बीघा में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को भी ध्वस्त किया। नंदपुर में एस बिल्डर्स की ओर से 1000 वर्गमीटर बनाए गए 10 व लक्ष्मण सिंह की ओर से 300 वर्गमीटर में बनाए गए चार रो-हाउस सील किए गए।
विज्ञापन
अलीगंज के सेक्टर-जे में एलडीए कर्मचारियों ने मिलीभगत कर कॉम्प्लेक्स बनवा दिया। एक साल से बी 1/5 में ढककर निर्माण किया जा रहा था। बाहर पेड़ पर बोर्ड टांगा गया था। इसमें आवासीय परिसर लिखकर एलडीए से मानचित्र पास होने का उल्लेख किया गया था, पर जब पर्दा हटा तो निर्माण कॉमर्शियल निकाला। अब इसमें दो अस्पतालों की पैथॉलाजी खोली जा रही है, जिसके बोर्ड भी लग गए हैं।