फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Construction of Gilaula bypass will start soon

Lucknow News: जल्द शुरू होगा गिलौला बाईपास का निर्माण

Tue, 30 Jul 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 30 Jul 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Construction of Gilaula bypass will start soon
सिंचाई विभाग की ओर से मिली एनओसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गिलौला (श्रावस्ती)। कस्बा गिलौला में बाईपास निर्माण की बाधा टल गई है। सिंचाई विभाग की ओर से एनओसी जारी किए जाने के बाद इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही बाईपास निर्माण का काम प्रारंभ कराया जाएगा।

गिलौला वासियों को जाम से बचाने के लिए तिलकपुर मोड़ से नहर किनारे मोहम्मदपुर तक साढ़े तीन किलोमीटर लंबा बाईपास का निर्माण कराया जा रहा था। इस पर सिंचाई विभाग की ओर से आपत्ति लगा दिए जाने के कारण निर्माण कार्य बाधित हो गया था।
विज्ञापन

बाद में इस पर संबंधित विभाग की ओर से एनओसी के लिए सिंचाई विभाग को पत्र लिखा गया था। सिंचाई विभाग ने सहमति जताते हुए एनओसी जारी कर दी है। इसके साथ ही एनएच-730 पर गिलौला में बाईपास निर्माण का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाईपास बन जाने से गिलौला बाजार के दोनों तरफ बैंक, दुकान व घर के स्वामियों को राहत मिलेगी। वहीं अक्सर कई किलोमीटर लगने वाले लंबे जाम से निजात भी मिल सकेगी। बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण की सारी कार्यवाही पहले ही पूरी कर ली गई थी।

यह बाईपास गिलौला से सटे आसपास के तिलकपुर, भिठौरा, चंद्रावा, गिलौला, एकघरवा, मोहम्मदापुर, रानीपुर काजी, कोट मुबारकपुर, हरनामार, शिवबालकपुरवा, रेंड़गवा गांव से होकर गुजरेगा। बाईपास एनएच-730 के किलोमीटर 281.930 से 284.900 किलोमीटर तक बनाया जाएगा। अभियंता जयसिंह ने बताया कि यह बाईपास टू-लेन होगा जिसे नहर पटरी से 10 मीटर दूर बनाया जाएगा। इसकी चौड़ाई दस मीटर व मार्ग की पटरियां दो-दो मीटर चौड़ी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed