फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   constable sleep while taking criminal to court, run away breaking handcuffs

गोंडा : पेशी के लिए बंदी को ले जा रहे सिपाही की ट्रेन में लगी आंख, अब देते नहीं बन रहा जवाब

Sat, 27 Jul 2019 08:50 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 27 Jul 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
constable sleep while taking criminal to court, run away breaking handcuffs
कैदी फरार होने के बाद सिपाही से पूछताछ करते अधिकारी - फोटो : amar ujala
देवरिया जनपद में लूट समेत एक दर्जन मुकदमे में आरोपित एक बंदी को कानुपर नगर की पुलिस ट्रेन से पेशी पर देवरिया ले जा रही थी। बंदी की अभिरक्षा में लगे तीन सिपाही ट्रेन में सो गए। ट्रेन गोंडा कचेहरी रेलवे स्टेशन पर रुकी तो बंदी हथकड़ी छुड़ाकर फरार हो गया। मगर सिपाहियों की नींद नही खुली। ट्रेन कचेहरी स्टेशन से गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर सिपाही जागे तो बंदी फरार हो चुका था। मामले में बंदी की अभिरक्षा में लगे सिपाही ने कोतवाली जीआरपी में बंदी के फरार होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव का रहने वाला अनूप कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह देवरिया व गोरखपुर जनपद में लूट समेत एक दर्जन मुकदमे में आरोपित है। ऐसे ही एक मामले में अनूप फतेहपुर जेल में बंद था, बाद में उसे कानपुर जेल में ट्रांसफर कर दिया गया। शुक्रवार की रात कानपुर नगर के पुलिस लाइंस के सिपाही परमात्मा शरण, रुद्र प्रताप सिंह व प्रणव कुमार अनूप को कानपुर जेल से लेने के बाद आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन से देवरिया लेकर जा रहे थे। 
विज्ञापन


शनिवार को देवरिया न्यायालय में उसकी पेशी थी। ट्रेन शनिवार की भोर तकरीबन साढ़े चार बजे गोंडा कचहरी रेलवे स्टेशन पहुंची थी। अनूप की अभिरक्षा में लगे तीनों सिपाही सो गए तो वह हथकड़ी छुड़ाकर फरार हो गया। जब ट्रेन गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंची तो सिपाहियों की नींद टूटी। मगर अनूप फरार हो चुका था। सिपाहियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। बंदी के फरार होने की सूचना पर गोंडा पुलिस ने भी उसकी तलाश तेज कर दी। मगर उसका पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में सिपाही परमात्मा शरण ने कोतवाली जीआरपी में बंदी अनूप के फरार होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल जीआरपी अजीत सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार बंदी की तलाश की जा रही है। 

सीओ क्राइम कानपुर ने की सिपाहियों ने पूछताछ

बंदी अनूप सिंह के फरार होने की सूचना मिलने के बाद गोंडा पहुंचे कानपुर नगर के सीओ क्राइम आरके चतुर्वेदी ने बंदी की अभिरक्षा में कानपुर से भेजे गए सिपाही परमात्मा शरण, रुद्र प्रताप सिंह व प्रणव कुुमार से जीआरपी कोतवाली में दो घंटे तक कड़ी पूछताछ की।

सीओ क्राइम ने सिपाहियों से पूरी पड़ताल की। जिसमें पता चला कि तीनों सिपाही सो गए थे, जबकि बंदी की अभिरक्षा में लगे सिपाहियों को भेजने से पहले बंदी पर नजर रखने के निर्देश कड़े निर्देश दिए गए हैं। सीओ क्राइम ने बताया कि कार्यवाही के लिए सिपाहियों के लापरवाही की रिपोर्ट एसएसपी कानपुर नगर को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed