फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   constable recruitment exam in lucknow

1.24 लाख अभ्यर्थी राजधानी में, हर 10 मिनट पर बस

Sun, 15 Dec 2013 01:43 PM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
संजय त्रिपाठी/लखनऊ Updated Sun, 15 Dec 2013 01:43 PM IST
विज्ञापन
constable recruitment exam in lucknow

पुलिस कांस्टेबल व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की चयन प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा में आज सवा लाख परीक्षार्थी राजधानी में जुटे।

विज्ञापन


इसके लिए 187 परीक्षा केंद्र बनाने के साथ राजधानी को 11 जोन में बांटा गया था। प्रत्येक जोन में एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट व सीओ को जोनल अधिकारी बनाया गया था।

187 परीक्षा केंद्र बनाए गए
एसएसपी जे रविंदर गौड ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। इनकी दो बार ब्रीफिंग करके जिम्मेदारियों व काम के बारे में विस्तार से समझाया गया। जिले में 1.24 लाख परीक्षार्थियों के लिए विभिन्न विद्यालयों में 187 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन


प्रत्येक केंद्र पर एक सब इंस्पेक्टर व चार सिपाहियों की ड्यूटी थी। परीक्षा संपन्न कराने में विद्यालयों के शिक्षकों का सहयोग लिया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों के हिसाब से 11 जोन बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक व्यवस्था पर ध्यान
चूंकि इतनी भारी संख्या में यहां परीक्षार्थी जुटे थे इसलिए ट्रैफिक व्यवस्था भी पहले से ही दुरुस्त कर ली गई थी। चारबाग व कैसरबाग में ज्यादा भीड़ होने से यहां पुख्ता इंतजाम किए गए थे।


हर दस मिनट पर बस
परिवहन निगम एवं लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी ने आज के लिए खास तैयारियां की थीं। राजधानी में अभ्यर्थियों को हर 10 मिनट पर सिटी बस मुहैया कराई गई। आसपास के जिलों में भी अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed