फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Constable Recruitment: Chief Secretary's order - There should be no irregularities at the examination centres

सिपाही भर्ती : मुख्य सचिव का आदेश- परीक्षा केंद्रों पर न हो कोई गड़बड़ी, सभी मंडलायुक्त -डीएम के साथ की वीसी

Thu, 25 Jul 2024 08:54 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 25 Jul 2024 08:54 PM IST
सार

Constable Recruitment: सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर इस बार शासन अलर्ट मोड पर है। मुख्य सचिव ने सभी मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों के साथ इस मामले को लेकर  वीडियो कांफ्रेंसिंग की।

विज्ञापन
Constable Recruitment: Chief Secretary's order - There should be no irregularities at the examination centres
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने दिए निर्देश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह व डीजीपी प्रशांत कुमार ने सिपाही भर्ती परीक्षा के सकुशल आयोजन के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी मंडलायुक्तों, डीएम तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। मुख्य सचिव ने कहा कि परीक्षाओं को नकलविहीन, पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ संपन्न कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। 

विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी डीएम को निर्देश दिए कि वह अपने स्तर से परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा और परीक्षार्थियों के बैठने के लिए फर्नीचर एवं पीने के पानी आदि की व्यवस्था की जांच करायें। कोई अव्यवस्था होने पर संबंधित केंद्र के प्रमुख से संपर्क कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। उन्होंने परीक्षा की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि डीएम एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करें। 
विज्ञापन


ईवीएम मशीनों की तरह परीक्षा के प्रश्न पत्रों की निगरानी व सुरक्षा की जाए। परीक्षा के दौरान रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर भारी तादाद में अभ्यर्थियों का आवागमन होगा, जिसके लिए पहले से व्यवस्था करें। आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था का भी बंदोबस्त रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों के आसपास एम्बुलेंस सेवा मौजूद रहे। वहीं डीजीपी ने कहा कि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए और कड़ी सुरक्षा में पारदर्शी तरीके से परीक्षा संपन्न होनी चाहिए। परीक्षा में नकल माफिया सक्रिय न हो, इस पर विशेष तौर पर नजर रखी जाए। वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी नाम के स्थान पर पदनाम से लगाई जाए, ताकि किसी भी प्रकार की असमंजस की स्थिति उत्पन्न न हो। बैठक में उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राजीव कृष्णा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed