फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   constable recruitment 2015 result declared.

सिपाही भर्ती 2015 के परिणाम घोषित: 34,716 पदों के लिए मेरिट के आधार पर हुई थी भर्ती

Wed, 16 May 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 16 May 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
constable recruitment 2015 result declared.

सपा शासनकाल में मेरिट के आधार पर की गई 34,716 पदों पर सिपाही भर्ती को हरी झंडी मिलने के बाद मंगलवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परिणाम घोषित कर दिए। चयनित अभ्यर्थियों के परिणाम विभागीय वेबसाइट www.uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। जिसे रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्मतिथि डालकर देखा जा सकता है।

विज्ञापन


भर्ती बोर्ड के चेयरमैन जीपी शर्मा ने बताया कि मेरिट के आधार पर शुरू हुई इस भर्ती के लिए 20 लाख 70 हजार से अधिक महिला व पुरुष अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें 23200 पद आरक्षी नागरिक पुलिस, 5716 आरक्षी पीएसी और 5800 महिला आरक्षी नागरिक पुलिस के पद शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मेरिट के आधार पर 4,33,880 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 16 अप्रैल 2016 से 23 मई 2016 के मध्य संपन्न हुई थी। वहीं, 87132 महिलाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा (भर्ती दौड़) 7 अप्रैल 2016 से 19 अप्रैल 2016 के मध्य संपन्न हुई थी। इसमें से नागरिक पुलिस व पीएसी आरक्षी के लिए 44,268 और महिला आरक्षी के लिए 7723 अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान कुछ अभ्यर्थियों ने मेरिट के आधार पर भर्ती प्रक्रिया को हाईकोर्ट में चुनौती दे दी थी। उसके बाद से यह पूरी प्रक्रिया रुकी हुई थी। पिछले दिनों हाईकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया को सही ठहराते हुए इसे संपन्न कराने के निर्देश दिए। इसके आधार पर भर्ती बोर्ड ने मंगलवार को चयन परिणाम घोषित कर दिए।

इन वर्गों से चयनित किए गए अभ्यर्थी

constable recruitment 2015 result declared.

जीपी शर्मा ने बताया कि 23200 पदों पर पुरुष आरक्षी के लिए 11600 पद सामान्य, 6264 पद पिछड़ा वर्ग, 4872 पद अनुसूचित जनजाति व 464 पद अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी चयनित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसमें क्षैतिज आरक्षण के तहत 134 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों, 33 भूतपूर्व सैनिकों और 47 होमगार्ड्स के अभ्यर्थी शामिल हैं।

इसी तरह पीएसी के 5716 पदों के लिए 2858 सामान्य वर्ग, 1543 पिछड़ा वर्ग, 1201 अनुसूचित जाति और 114 अभ्यर्थी अनुसूचित जनजाति के चुने गए हैं। क्षैतिज आरक्षण के तहत पांच स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित और एक भूतपूर्व सैनिक शामिल है। वहीं, महिलाओं के 5800 पदों पर 2900 सामान्य वर्ग, 1566 पिछड़ा वर्ग, 1218 अनुसूचित जाति और 116 अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाएं चयनित हुईं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित के 15 महिलाओं का चयन इसमें शामिल है।

सामान्य अंक होने पर अपनाई गई यह प्रक्रिया
जीपी शर्मा ने बताया कि मेरिट के आधार पर चयन करने के दौरान बड़ी संख्या में एक समान अंक वाले अभ्यर्थियों में से चयन करना था। ऐसे में चार बिंदुओं पर अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई। पहला 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणामों के आधार पर हासिल कुल अंकों में अधिक अंक पाने वाले को वरीयता दी गई।

इसके बाद भी संख्या बची तो उसके लिए ऐसे अभ्यर्थियों को चुना गया जो डीओईएसीसी, एनआईईएलआईटी सोसाएटी से कंप्यूटर में ओ लेवल प्रमाणपत्र प्राप्त किए हों। इसके बाद भी अभ्यर्थियों को समान अंक मिला तो अधिकतम आयु के अभ्यर्थियों को चुना गया। इसके बाद भी बचे रह गए समान अंक वाले अभ्यर्थियों की सूची अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर तैयार की गई है।

पहली जुलाई से होगी ट्रेनिंग

constable recruitment 2015 result declared.

प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि इससे पुलिस में सिपाहियों की कमी दूर होगी। उन्होंने बताया कि जो अभ्यर्थी चयनित हुए हैं उनका मेडिकल टेस्ट और चरित्र सत्यापन कराने के बाद नियुक्तिपत्र दिया जाएगा और पहली जुलाई से प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।

पुरुषों के 23200 पदों के लिए यह रहा कट आफ
सामान्य वर्ग के लिए - 406.70
अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए- 397.60
अनुसूचित जाति के लिए - 380.30
अनुसूचित जनजाति के लिए- 376.63

पीएसी के 5716 पदों के लिए यह रहा कट आफ
सामान्य वर्ग के लिए - 397.20
अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए- 395.53
अनुसूचित जाति के लिए -377
अनुसूचित जनजाति के लिए- 373.10

महिला आरक्षी के 5800 पदों के लिए कट आफ
सामान्य वर्ग के लिए - 418.77
अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए- 410.60
अनुसूचित जाति के लिए - 357.90
अनुसूचित जनजाति के लिए- 377.23

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed