{"_id":"67e06f03a3b29b497d08a4c2","slug":"constable-and-his-wife-accused-in-double-murder-case-arrested-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1127787-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दोहरे हत्याकांड में आरोपी सिपाही व उसकी पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दोहरे हत्याकांड में आरोपी सिपाही व उसकी पत्नी गिरफ्तार
Mon, 24 Mar 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड में आरोपी सिपाही व उसकी पत्नी गिरफ्तार
लखनऊ। काकोरी के नगवा पुल के पास शुक्रवार रात पानखेड़ा निवासी दो दोस्तों मनोज लोधी व रोहित लोधी की हत्या में लखीमपुर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही काकोरी के तेजकिशनखेड़ा निवासी महेंद्र कुमार व उसकी पत्नी अंकिता उर्फ दीपिका को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सिपाही की पत्नी से मनोज के संबंध थे। इसकी जानकारी होने पर सिपाही ने पत्नी के साथ मिलकर साजिश रची। फिर भांजे व दो साथियों के साथ मिलकर 21 मार्च को वारदात को अंजाम दिया था।
डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि जब मनोज के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली गई तो अंकिता का नंबर मिला। छानबीन में पता चला कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक साथ स्कूल में पढ़ते थे। अंकिता बरकताबाद की रहने वाली है। उसकी 20 जून 2021 को 2018 बैच के सिपाही महेंद्र से शादी हुई थी। शादी के बाद भी अंकिता प्रेमी मनोज से बात करती थी और मिलना-जुलना था। दिसंबर 2024 को सिपाही महेंद्र को पत्नी के प्रेम-प्रसंग के बारे में पता चल गया।
उसने अंकिता को दो टूक शब्दों में प्रेमी व पति में से एक को चुनने के लिए कहा तो अंकिता ने महेंद्र के साथ रहने की बात कही। इसके बाद महेंद्र ने पत्नी अंकिता के साथ मिलकर मनोज की हत्या की साजिश रची। साजिश में भांजे व दो साथियों को शामिल किया। साजिश के तहत अंकिता ने 21 मार्च की रात मनोज को मिलने के बहाने से बरकतनगर बुलाया। मनोज बाइक से साथी रोहित को साथ वहां पहुंचा तो पहले से घात लगाए बैठे सिपाही महेंद्र, उसके भांजे व दो साथियों ने धारदार हथियार से पहले मनोज व फिर रोहित पर वारकर दोनों की हत्या कर दी।
विज्ञापन
घटना में इस्तेमाल चापड़ और दो मोबाइल बरामद
डीसीपी ने बताया कि सर्विलांस से मिलने सबूत के आधार पर रविवार को आरोपी सिपाही महेंद्र व उसकी पत्नी अंकिता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चापड़ और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए है। वारदात में शामिल महेंद्र के भांजे और दोनों साथियों की तलाश की जा रही है।