फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Constable abused woman at police post, suspended

Lucknow: चौकी में सिपाही ने महिला से की गालीगलौज, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, निलंबित किया गया

Sat, 16 Dec 2023 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 16 Dec 2023 01:51 AM IST
सार

राजधानी लखनऊ की कृष्णानगर कोतवाली में एक सिपाही का महिला से गालीगलौज का वीडियो वायरल हुआ है। मामले में सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Constable abused woman at police post, suspended
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कृष्णानगर की विजयनगर पुलिस चौकी में शुक्रवार को एक सिपाही ने महिला से अभद्रता करते हुए गालीगलौज की। सिपाही की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद आरोपी सिपाही को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन


सरोजनीनगर कोतवाली में तैनात सिपाही रंजन प्रताप सिंह और एक महिला के बीच मकान के बकाया किराये को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार को दोनों पक्षों को विजयनगर चौकी बुलाया गया। चौकी के अंदर महिला ने सिपाही से अपना सामान लौटाने को कहा। इस पर पुलिसकर्मियों के सामने ही सिपाही रंजन ने महिला से अभद्रता व गालीगलौज शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने सिपाही को शांत करने का प्रयास किया पर वह नहीं माना। चौकी में हुई इस घटना का वीडियो देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया वीडियो के आधार पर गाली- गलौज कर रहे सिपाही रंजन प्रताप सिंह को डीसीपी साउथ ने निलंबित करते हुए विभागीय जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: लखनऊ के होटलों में 20 से 23 जनवरी तक नहीं होगी एडवांस बुकिंग, नहीं बढ़ेगा किराया
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: सवा साल में सातवीं बार माफिया मुख्तार अंसारी को सजा, 21 अलग-अलग मामलों में सुनवाई अभी जारी


विवाद की यह है वजह
सिपाही रंजन का कृष्णानगर के अलीनगर सुनहरा में मकान है। जहां आशियाना सेक्टर-एम निवासी महिला 23 मार्च 2023 में किराए पर रहती थी। छह हजार रुपये प्रतिमाह किराया तय हुआ था। मगर समय पर किराया नहीं मिला। तगादा करने पर महिला ने परेशानी का हवाला दिया। फिर मकान खाली करके चली गई। उसका कुछ सामान सिपाही ने अपने घर में रोक लिया था। सिपाही व उसकी पत्नी ने किराये के बकाया 86 हजार रुपये मिलने के बाद सामान देने की बात कही थी, लेकिन महिला ने रुपये नहीं दिए। 27 सितंबर को सिपाही की पत्नी लवली सिंह ने कृष्णानगर कोतवाली में अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में आरोप सही मिले थे और पुलिस ने केस में महिला के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed