{"_id":"67bf790caaa85e3d20081135","slug":"connections-will-be-available-in-amar-ujala-electricity-camp-meters-will-be-changed-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1095008-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अमर उजाला बिजली शिविर में मिलेंगे कनेक्शन, बदलेंगे मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अमर उजाला बिजली शिविर में मिलेंगे कनेक्शन, बदलेंगे मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नादरगंज खंड के तहत नादरगंज, सरोजनीनगर, गौरी, नटकुर, बिजनौर रोड, चिल्लावां, पिपरसंड, लोनाहा, अनौरा, गंगानगर, हनुमानपुरी, जयराजपुरी, बदलीखेड़ा, नवीन गौरी, शांति नगर, रहीमाबाद, दरोगाखेड़ा समेत आसपास के इलाकों की जनता के लिए अमर उजाला की ओर से 28 फरवरी शुक्रवार को नादरगंज पावर हाउस पर सुबह 10:30 से दोपहर 3:00 बजे तक बिजली शिविर लगेगा।
इसमें उन आवेदकों को नए बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे, जो मानक के दायरे में आएंगे। जो उपभोक्ता खराब मीटर को बदलवाने के लिए दौड़भाग कर रहे हैं शिविर में उनकी समस्या को दूर किया जाएगा।
बिजली शिविर में समस्याएं सुनने वाले अमौसी जोन के मुख्य अभियंता रजत जुनेजा ने बुधवार को सभी जिम्मेदारी इंजीनियर अधिशासी अभियंता नादरगंज, एसडीओ नादरगंज, अधिशासी अभियंता मीटर के साथ ही खंड के सभी जूनियर इंजीनियरों को पावर हाउस में सुविधा का इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बिल की रीडिंग गलत, वीडियो बनाकर लाएं
अधीक्षण अभियंता भविष्य कुमार सक्सेना ने बिजली शिविर में आने वाले उपभोक्ताओं से अपील की है, कि जिनके बिल गलत रीडिंग के हैं, और दौड़भाग के बाद भी सहीं नहीं हो सके हैं। ऐसे उपभोक्ता मीटर रीडिंग का वीडियो बनाकर लाएं। इससे मौके पर बिल को सही किया जा सके। सरोसा-भरोसा, एफसीआई, खुर्रमनगर उपकेंद्र के भी उपभोक्ता इस शिविर में आ सकते हैं।