{"_id":"675f4224e46e65f4220aedc4","slug":"connect-farmers-with-kanha-upvan-promote-organic-farming-lucknow-news-c-13-1-lko1020-995505-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कान्हा उपवन से किसानों को जोड़ें, जैविक खेती को बढ़ाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कान्हा उपवन से किसानों को जोड़ें, जैविक खेती को बढ़ाएं
Mon, 16 Dec 2024 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 16 Dec 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने रविवार शाम कान्हा उपवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यहां की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया लेकिन किसानों को इससे जोड़ने पर बल दिया। कहा, गोशाला से किसानों को जोड़ने से जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा। किसानों को खाद के लिए गोबर दिया जाए और उनसे हरा चारा लिया जाए।
कान्हा उपवन में निरीक्षण के दौरान उनके साथ सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डाॅ. कमल टावरी, पंचगव्य पीठ कांचीपुरम के आचार्य निरंजन वर्मा, सचिव गो सेवा आयोग डाॅ. प्रतीक सचान, भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी भी रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोपूजन किया और गायों को गुड़ खिलाया। यहां गायों को ठंड से बचाने के लिए अलाव की व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कुछ स्थानों पर शेड बढ़ाने के निर्देश दिए।
-- -- -- -- -- -
गो पर्यटन स्थल बने कान्हा उपवन
पंचगव्य पीठ कांचीपुरम के आचार्य निरंजन वर्मा और गो सेवा आयोग के अध्यक्ष ने गायों में पॉलिथीन निकालने की शल्य क्रिया की जानकारी भी ली और गायों का जीवन बचाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने गोमूत्र को एकत्रित कर उसकी मार्केटिंग करने को कहा। कान्हा उपवन को एक उच्च कोटि का गो पर्यटन स्थल बनाने और मोटे अनाज पर आधारित जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयास करने को भी कहा।