फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congressmen expelled Dr. Ambedkar Samman Yatra

Lucknow News: कांग्रेसियों ने निकाली डाॅ. आंबेडकर सम्मान यात्रा

Tue, 24 Dec 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 24 Dec 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Congressmen expelled Dr. Ambedkar Samman Yatra
अमेठी। डॉ. भीमराव आंबेडकर पर दिए गए गृहमंत्री के बयान को लेकर कांग्रेस ने विरोध तेज कर दिया है। अमेठी में कांग्रेस लगातार डॉ. आंबेडकर सम्मान यात्रा का आयोजन कर रही है।
विज्ञापन



सम्मान यात्रा के तीसरे दिन सोमवार को अमेठी ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. देवमणि तिवारी की अगुवाई में ब्लॉक के दरखा, डीह, पटखापुर भगवानपुर, पूरबगांव में पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान कांग्रेसियों ने बाबा साहब अमर रहें और अमित शाह माफी मांगें, जैसे नारे लगाए। डॉ. देवमणि तिवारी ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों में बाबा साहब के सम्मान में यात्रा निकाली जा रही है।
विज्ञापन


इसके माध्यम से सदन में डाॅ. आंबेडकर को अपमानित करने वाले गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की जा रही है। इस मौके पर ब्लॉक प्रभारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामफेर गौतम, बलदेव सिंह, दीपक आर्य, मंडल अध्यक्ष अब्दुल वाहिद, महावीर कोरी, राकेश सिंह, महेंद्र सिंह, रमाकांत कोरी, श्रीनिवास मिश्र, धर्मराज, संजय तिवारी, राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed