फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress workers beaten yet unemployed youth of Rajasthan are adamant on meeting Priyanka Gandhi

लखनऊ: प्रियंका गांधी से मिलने पर अड़े हैं राजस्थान के बेरोजगार युवा, कांग्रेसियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Sun, 18 Jul 2021 11:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 18 Jul 2021 11:52 AM IST
सार

राजस्थान से आए बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने बताया कि उनके राज्य में कंप्यूटर अनुदेशक के 10453 पद निकले हैं। प्रियंका गांधी कह चुकी हैं कि संविदा पर भर्ती बेरोजगारों का अपमान है। फिर यह काम कांग्रेस शासित राजस्थान में क्यों हो रहा है।

विज्ञापन
Congress workers beaten yet unemployed youth of Rajasthan are adamant on meeting Priyanka Gandhi
युवाओं ने पिटाई से आई चोटों के निशान भी दिखाए। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजस्थान में कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती संविदा पर करने के खिलाफ आंदोलनरत युवा शनिवार को भी कांग्रेस मुख्यालय के बाहर ही घूमते रहे। उन्हें शुक्रवार की रात प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के भीतर पार्टी कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। कई युवा घायल भी हो गए। लेकिन, इसके बावजूद वे लखनऊ से वापस नहीं गए। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि राजस्थान के चुनाव में कांग्रेस का समर्थन किया था। इसलिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को अपनी व्यथा सुनाए बिना यहां से नहीं जाएंगे। प्रियंका ने शुक्रवार को अपने कार्यकर्ताओं को अहिंसा का पाठ पढ़ाया। पंचायत चुनाव में सरकार पर हिंसा फैलाने का आरोप लगाते हुए उसकी आलोचना की। लेकिन, पार्टी कार्यकर्ता कुछ ही घंटे में इस पाठ को भूल गए। 
विज्ञापन


राजस्थान से आए बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने बताया कि उनके राज्य में कंप्यूटर अनुदेशक के 10453 पद निकले हैं। प्रियंका गांधी कह चुकी हैं कि संविदा पर भर्ती बेरोजगारों का अपमान है। फिर यह काम कांग्रेस शासित राजस्थान में क्यों हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपेन का कहना है कि शुक्रवार को पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उन्हें प्रियंका से मिलवाने का आश्वासन देते रहे। रात में कुछ कार्यकर्ता आए और उन पर राजनीतिक दल के इशारे पर आने का आरोप लगाकर चले जाने को कहा। जब बेरोजगार युवा नहीं माने तो उन्हें बुरी तरह से पीटा गया। 

इन युवाओं ने पिटाई के दौरान अपने चोट के निशान भी दिखाए। हेमराज बैरा, विक्रम सिंह गुर्जर और नरेश चौधरी ने बताया कि वे यहां न्याय की आस में आए हैं। किसी अन्य पार्टी के इशारे पर आए होते तो एक महीने से दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर धरना नहीं दे रहे होते। 

इन युवाओं का कहना है कि कांग्रेस के ही कुछ नेताओं ने उन्हें रविवार को सुबह नौ बजे प्रियंका से मिलवाने का आश्वासन दिया है। इस बारे में संपर्क किए जाने पर कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने पीसीसी मुख्यालय पर युवाओं को पीटे जाने की घटना से भी इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed