फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress will run campaign Jay Bapu Jay Bhim Jay Mandal from 16 January.

UP: 16 जनवरी से जय बापू जय मंडल जय भीम जनसंपर्क अभियान निकालेगी कांग्रेस, ये है पूरी रणनीति

Fri, 10 Jan 2025 09:23 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 10 Jan 2025 09:23 AM IST
सार

यूपी में कांग्रेस नये सिरे से संगठनात्मक ढांचा तैयार कर रही है। इसके लिए पार्टी ने सामाजिक न्याय पर फोकस किया है। इसके तहत जातियों की गोलबंदी का प्रयास किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Congress will run campaign Jay Bapu Jay Bhim Jay Mandal from 16 January.
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस ने पिछड़ों, अति पिछड़ों एवं दलितों के बीच पुख्ता पैठ बनाने की नई रणनीति अपनाई है। वह सामाजित न्याय के एजेंडे को धार देगी। इसके लिए पार्टी 16 से 31 जनवरी तक जय बापू जय मंडल जय भीम जनसंपर्क अभियान चलाने जा रही है। इस अभियान की जिम्मेदारी ली है कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग, अल्पसंख्यक कांग्रेस और मछुआरा कांग्रेस ने।

विज्ञापन


कांग्रेस ने सामाजित न्याय के मुद्दे को हवा देकर लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल किया। यही वजह है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, लखनऊ, प्रयागराज के बाद अब पटना में सामाजिक न्याय सम्मेलन करने जा रहे हैं। ऐसे में यह संघर्ष उत्तर प्रदेश में भी जारी रखने की रणनीति अपनाई गई है। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि सपा और बसपा का आधार वोटबैंक माने जाने वाले पिछड़े, अति पिछड़े और दलित जातियों के साथ अल्पसंख्यकों को गोलबंद रखा जाए। तभी कांग्रेस की सियासी नैय्या पार होगी।

विज्ञापन

कांग्रेस का पूरा फोकस दलित व वंचित जातियां

Congress will run campaign Jay Bapu Jay Bhim Jay Mandal from 16 January.
पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव - फोटो : amar ujala
पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव कहते हैं कि प्रदेश में सियासी बदलाव हो रहा है। पार्टी नए सिरे से संगठनात्मक ढांचा तैयार कर रही है। साथ ही जातियों को गोलबंद रखने का प्रयास किया जा रहा है। इसी रणनीति के तहत पिछडा, अल्पसंख्यक और मछुआरा कांग्रेस की ओर से अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान के दौरान किताब गुलामगिरी के हिंदी में प्रकाशन की 140 वीं वर्षगांठ भी मनाई जाएगी। मछुआरा कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र निषाद ने बताया कि कांग्रेस का पूरा फोकस दलित और वंचित जातियां हैं। इन सभी जातियों को इस अभियान के जरिए गोलबंद किया जाएगा।

एजेंडे को धार देने की एक वजह यह भी
लोकसभा चुनाव में बाद विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के साथ गलबहियां करने वाले क्षेत्रीय दलों की राहें जुदा- जुदा रही हैं। इंडिया गठबंधन दिल्ली विधानसभा चुनाव में बिखर चुका है। वहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की राहें जुदा हैं। सपा ने आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। इस परेशानी को कम करने के लिए वह निरंतर सामाजिक न्याय के मुद्दे को गरम रखना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed