फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress will focus 21 loksabha seat in up

लोकसभा चुनाव: यूपी में 2009 वाला जादू फिर दोहराना चाहती है कांग्रेस, सूबे की 21 सीटों पर खास फोकस

Tue, 18 Jul 2023 05:18 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 18 Jul 2023 05:18 AM IST
सार

कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी तरह से जुट गई है। पार्टी का फोकस यूपी की सभी सीटों पर ना होकर उन सीटों पर है जो उसने लोकसभा 2009 के चुनाव में जीतीं थीं। 

विज्ञापन
congress will focus 21 loksabha seat in up
कांग्रेस पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन 2009 में जीती गई 21 सीटों पर पुख्ता रणनीति बनाकर तैयारी तेज करेगी। इसमें 12 सीटें मध्य उत्तर प्रदेश की हैं। यह फैसला सोमवार को प्रदेश कार्यालय में हुई पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों, जिला एवं शहर अध्यक्षों की बैठक में लिया गया।

विज्ञापन


विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों ने सियासी समीकरण के बारे में जानकारी दी। बूथ कमेटी से लेकर जातीय समीकरण पर भी चर्चा हुई। पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रदेश की 80 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी रखनी होगी। इसमें 2009 में जीती गई 21 सीटों पर विशेष रूप से चर्चा हुई। पहले चरण में पार्टी के वरिष्ठ नेता इन सभी सीटों पर फोकस करेंगे। इन 21 सीटों पर अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में फ्रंटल संगठन अलग- अलग कार्यक्रम करेंगे। जातीय गणित का ध्यान रखते हुए जहां जिस जाति की आबादी अधिक होगी, वहां उनसे जुड़े जातीय सम्मेलन होंगे।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर हर जिले में धरना- प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में आई बाढ़ में जनता का सहयोग करने की अपील की। यह भी कहा कि मथुरा- वृन्दावन और पूर्वाचल में बाढ़ से परेशान लोगों की मदद के लिए कांग्रेस के पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएं। भाजपा के रवैए का पर्दाफाश करें। इस दौरान सभी ने एक स्वर से लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत सुनिश्चित कराने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री, प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे, अनिल यादव, हरीश बाजपेई, अनिल अमिताभ दुबे, श्याम किशोर शुक्ला, अमरनाथ अग्रवाल, सीमा चौधरी आदि ने संबोधित किया। बैठक का संचालन पूर्व संगठन सचिव विजय बहादुर ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed