फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress will fight Nikay Chunav in Uttar Pradesh.

कांग्रेस का ध्यान यूपी पर: निकाय उपचुनाव लड़ेगी पार्टी, कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के निर्देश

Fri, 21 Jun 2024 06:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 21 Jun 2024 06:00 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली संजीवनी के बाद अब पार्टी का पूरा जोर खुद को मजबूत करने पर है। कार्यकर्ताओं को निकाय उपचुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
Congress will fight Nikay Chunav in Uttar Pradesh.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : amarujala.com

विस्तार

उत्तर प्रदेश में नगर निकायों के उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी भी तकदीर आजमाएंगे। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का संदेश दिया गया है। प्रदेश में 29 स्थानों पर पार्षद व सभासदों के निधन से ये पद खाली हो गए हैं, जहां उपचुनाव हो रहा है। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


इसमें पार्टी नेताओं ने निकाय उपचुनाव लड़ने का फैसला लिया। चर्चा के दौरान बताया गया कि तीन सीटों पर कांग्रेस के सभासद जीते थे। इन तीनों सीटों पर पूरी दमदारी से चुनाव लड़ा जाएगा। अन्य सीटों पर भी कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार उतारे जाएंगे। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों से भी तालमेल रखा जाएगा। उपचुनाव को लेकर संबंधित क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का संदेश भेजा गया है।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - योग दिवस पर निरोगी रहने का संकल्प लेकर लोगों ने किया योग, सीएम योगी ने राजभवन में किया योगाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पुलिस भर्ती पेपर लीक: अखिलेश की मांग, गुजराती कंपनी और उसके मालिक के खिलाफ FIR सार्वजनिक करे सरकार


विधानसभा उपचुनाव पर अभी चर्चा नहीं
लोकसभा चुनाव के बाद 10 विधायक सांसद बन गए हैं। इन सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होना है। लोकसभा में कांग्रेस और सपा का गठबंधन था। ऐसे में उम्मीद थी कि इस बैठक में विधानसभा उपचुनाव पर भी चर्चा होगी, लेकिन अभी इस पर कोई चर्चा नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed