फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress will declare its candidate on Amethi and Raebareli seats on right time.

Congress: अमेठी व रायबरेली के प्रत्याशी पर कांग्रेस ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सही समय पर होगी उम्मीदवार की घोषणा

Mon, 08 Apr 2024 01:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 08 Apr 2024 01:45 PM IST
सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि अमेठी व रायबरेली सीट के लोगों का गांधी परिवार से लगाव है। इन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा सही समय पर की जाएगी।

विज्ञापन
Congress will declare its candidate on Amethi and Raebareli seats on right time.
मीडिया को संबोधित करते कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडये। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय ने कहा कि अमेठी व रायबरेली की सीट पर प्रत्याशी की घोषणा सही समय पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजनीति में रणनीति एक महत्वपूर्ण चीज है। इसी के तहत इस सीट पर प्रत्याशी की घोषणा समय पर की जाएगी। गांधी परिवार से यहां के लोगों का जुड़ाव है। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भावना से केंद्रीय नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन


इंडिया गठबंधन की संयुक्त रैली व सभा पर उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ आज भी चर्चा हुई है। जिला, ब्लॉक और राज्य स्तर पर समन्वय है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव के साथ इंडिया गठबंधन की रैली जल्द होगी। जल्द ही तिथि की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  इस सीट से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी! बस औपचारिक एलान होना बाकी, आसपास की सीटों पर बदलेंगे समीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: वाराणसी, गोरखपुर सहित इन दस सीटों पर रहेगी एटीएस की नजर, नक्सली गतिविधियां निशाने पर


पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी युवा, किसान, आदिवासी और महिला हर वर्ग के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि हमने लोगों के सुझाव और उनकी भावनाओं को, उनके लिए घोषणा पत्र में शामिल किया है।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस के घोषणा पत्र को मुस्लिम लीग और लेफ्ट का बताए जाने पर अविनाश पांडेय ने कहा कि पीएम मोदी कांग्रेस के घोषणा पत्र से डरे हुए हैं। उनके घोषणा पत्र का 15 लाख देने और किसान की आय दोगुनी होने आदि का वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पीएम विष फैलाने और देश को बांटने का काम बंद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed