फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress will declare candidates for bypoll election very soon.

विधानसभा उपचुनाव: मजबूत उम्मीदवारों के लिए कांग्रेस में मंथन, जल्द घोषित किए जाएंगे प्रत्याशी

Sat, 03 Oct 2020 02:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 03 Oct 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
Congress will declare candidates for bypoll election very soon.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

कांग्रेस विधानसभा उपचुनाव में मजबूती से लड़ने वाले उम्मीदवार ही उतारेगी। इसके लिए लगातार मंथन चल रहा है। स्क्रीनिंग कमेटियों ने दावेदारों की सूची प्रदेश नेतृत्व को सौंप दी है। जातिगत समीकरण, पुराने रिकॉर्ड और जनता के बीच पैठ के आधार पर दावेदारों का मूल्यांकन किया जा रहा है। उम्मीदवारों की सूची शीघ्र ही जारी की जाएगी। पार्टी ने बांगरमऊ से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, घाटमपुर सुरक्षित सीट पर 15 आवेदन आए हैं। इनमें डॉ. कृपाशंकर शंखवार और नंदराम सोनकर के नाम फिलहाल दौड़ में आगे चल रहे हैं। इसी तरह मल्हनी सीट पर 22 दावेदारों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


कांग्रेस यहां भाजपा उम्मीदवार तय होने के बाद अपना प्रत्याशी घोषित करने की रणनीति पर काम कर रही है, ताकि अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा सके। अगर भाजपा या उसके सहयोगी दल ने यहां ठाकुर प्रत्याशी उतारा, तो कांग्रेस अति पिछड़ा या ब्राह्मण वर्ग में से प्रत्याशी देगी। सपा का यहां यादव प्रत्याशी होना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सीटों पर ये हो रहा है मंथन

कांग्रेस ने टूंडला से सितंबर 2019 में ही स्नेहलता को प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन तब वहां उपचुनाव नहीं हो पाया था। इस बार भी स्नेहलता के नाम पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जा रहा है। हालांकि कुछ कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि क्षेत्र में स्नेहलता की सक्रियता का आकलन किया जा रहा है। इसलिए फिलहाल इस बारे में निश्चित तौर पर कुछ कह पाना मुमकिन नहीं है।
देवरिया सदर में कुल 17 आवेदन आए हैं।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस यहां किसी मजबूत ब्राह्मण प्रत्याशी को उतारेगी। बुलंदशहर में भी ब्राह्मण या जाट जाति के दावेदारों को मंथन सूची में ऊपर रखा गया है। नौगांवा सादात (अमरोहा) सीट के लिए आए दावों पर भी विचार-विमर्श अंतिम चरण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed