फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress to support teachers.

'वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाकर रहेंगे'

Wed, 10 Dec 2014 03:01 AM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 10 Dec 2014 03:01 AM IST
विज्ञापन
Congress to support teachers.

वित्त विहीन स्कूलों के शिक्षकों को मानदेय दिलवाने में कांग्रेस पूरा साथ देगी। यह घोषणा मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री ने की।

विज्ञापन


वह माध्यमिक शिक्षा निदेशक के पार्क रोड स्थित शिविर कार्यालय में उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (वित्त विहीन) के धरने में समर्थन देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा, हम शिक्षकों को मानदेय दिलवा कर रहेंगे।
विज्ञापन


खत्री ने कहा,  सपा सरकार की प्राथमिकता शिक्षा नहीं है। वह सिर्फ निर्माण कार्य करवाकर कमीशन वसूल रही है। गांवों में स्कूल बन रहे हैं लेकिन न तो उनमें शिक्षक हैं न ही बच्चे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों को मानदेय देने का वादा करने वाली सपा शिक्षा माफिया के दबाव में है। प्राइवेट स्कूलों में शिक्षक शोषण का शिकार हैं। वित्त विहीन स्कूलों के शिक्षक सारी योग्यताएं पूरी करते हैं लेकिन उन्हें जीविका के लिए प्रबंधकों के सामने घुटने टेकना पड़ता है। हम शिक्षकों के संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।

मुलायम सिंह के कहने पर खत्म किया था धरना

Congress to support teachers.

धरने पर बैठे माध्यमिक शिक्षक संघ (वित्त विहीन गुट) के प्रदेश अध्यक्ष लालबिहारी यादव ने कहा, जब बसपा सरकार में हम अनशन पर बैठे थे तब खुद सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने हमें आश्वासन दिया था कि अनशन खत्म कर दें, सपा सरकार बनते ही आप लोगों को मानदेय दिया जाएगा।

पंद्रह दिनों से धरना-प्रदर्शन चल रहा है लेकिन सरकार की ओर से कोई भी नुमाइंदा यहां नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed