फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress to appoont two acting chief in uttar pradesh.

प्रियंका के सुझाव पर यूपी में दो कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त करेगी कांग्रेस, इन नेताओं के नाम पर विचार

Mon, 18 Feb 2019 03:14 PM IST
Prabudhh Jain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Prabudhh Jain Updated Mon, 18 Feb 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
congress to appoont two acting chief in uttar pradesh.
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : pti

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस हाईकमान जल्द ही दो कार्यवाहक अध्यक्ष बनाने जा रहा है। एक पूर्वी यूपी और दूसरा पश्चिमी यूपी का अध्यक्ष होगा। इन पदों के लिए पूर्वी यूपी में ब्राह्मण या क्षत्रिय और पश्चिमी यूपी में मुस्लिम, दलित या वैश्य नेताओं के नामों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


हाल ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वी यूपी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी का प्रभारी नियुक्त किया है। प्रियंका को 41 जिलों और सिंधिया को 39 जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका ने इसी तर्ज पर यूपी में दो कार्यवाहक अध्यक्षों की नियुक्ति का सुझाव दिया है। इस पर करीब-करीब सहमति बन चुकी है। सप्ताह भर के अंदर घोषणा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पश्चिमी जिलों का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाने के लिए मुस्लिम, दलित और वैश्य नेताओं के नामों पर विचार किया जा रहा है। इस दौड़ में सहारनपुर के पूर्व विधायक इमरान मसूद, राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया और बरेली के पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री प्रवीन सिंह ऐरन का नाम आगे बताया जा रहा है। इमरान मसूद लोकसभा चुनाव-2014 में अच्छा प्रदर्शन कर चुकेहैं, हालांकि वे जीत नहीं सके थे। दलित समुदाय का होने की वजह से पार्टी पीएल पुनिया पर भी दांव लगाने की सोच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके नामों पर भी किया जा रहा है विचार

वहीं, 1989 से लगातार जीत रहे भाजपा सांसद संतोष गंगवार को वर्ष-2009 के लोकसभा चुनाव में हराकर वैश्य जाति के प्रवीन सिंह ऐरन भी अपना लोहा मनवा चुके हैं। पूर्वी यूपी में पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक ललितेश त्रिपाठी और पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री आरपीएन सिंह का नाम आगे है।

क्षत्रिय नेता को भी दिया जाएगा एक महत्वपूर्ण पद
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पूर्वी यूपी में अगर कार्यवाहक अध्यक्ष ब्राह्मण बनाया जाता है तो प्रदेश चुनाव संचालन समिति की जिम्मेदारी किसी क्षत्रिय को दी जा सकती है। चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष के तौर पर संजय सिंह और आरपीएन सिंह के नामों की भी चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed