फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress state executive committee still not oragnised.

सात माह बाद भी नहीं गठित हुई कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी

Sat, 03 Jan 2015 01:16 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 03 Jan 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
congress state executive committee still not oragnised.

कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी सात माह बाद भी नहीं गठित हो सकी है। कार्यकारिणी का फैसला करीब डेढ़ माह से आलाकमान के पास अटका है।

विज्ञापन


अब यह कहा जा रहा है कि सोनिया गांधी के बीमार होने के चलते वे एआईसीसी की बैठक में नहीं शामिल हो पा रही हैं। इसलिए निर्णय अटका है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री जनवरी में ही कार्यकारिणी गठित होने की बात कर रहे हैं।

लोकसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद ही आला कमान ने प्रदेश कार्यकारिणी के साथ ही जिला व शहर इकाइयां भंग कर दी थीं। अब तक ज्यादातर शहर व जिला इकाइयां गठित भी हो चुकी हैं। लेकिन अभी तक प्रदेश अध्यक्ष अपनी टीम नहीं बना पाए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष ने यूपी प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री के साथ चर्चा कर कार्यकारिणी का स्वरूप तय कर लिया है। इसे एआईसीसी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। लेकिन करीब डेढ़ महीने से यह फाइल वहीं दबी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शीघ्र ही कर दी जाएगी घोषणा

congress state executive committee still not oragnised.

इस पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री कहते हैं कि हमने आला कमान को नई कार्यकारिणी की सूची सौंप दी है। आला कमान की मुहर लगने के बाद शीघ्र ही इसे घोषित कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि जनवरी में ही नई कार्यकारिणी गठित हो जाएगी।

इस पर प्रदेश अध्यक्ष जवाब कुछ भी दें लेकिन एक बात तो तय है कि कांग्रेस कार्यकर्ता और खुद पार्टी आलाकमान आमचुनाव में करारी हार के सदमे से अब तक नहीं उबर सके हैं। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी कार्यकर्ताओं में कोई उम्मीद नहीं जगा सके हैं।

उल्लेखनीय है‌ कि कांग्रेस कार्यकर्ता कई बार प्रियंका गांधी को आगे लाने की बात कह चुके हैं लेकिन हर बार उनकी मांग अनसुनी कर दी जाती है।

इसके अलावा चार राज्यों में लगातार हार से भी कांग्रेसी पस्त हो गए हैं और उन्हें इससे बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed