{"_id":"660c258bf0e7c9d0830b411c","slug":"congress-sp-alliance-distance-was-kept-from-holi-milan-sp-leaders-reached-congress-office-for-roza-iftar-ak-2024-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस-सपा: होली मिलन से बनाई थी दूरी, रोजा इफ्तार में कांग्रेस दफ्तर पहुंचे सपा नेता, नहीं पहुंचे अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस-सपा: होली मिलन से बनाई थी दूरी, रोजा इफ्तार में कांग्रेस दफ्तर पहुंचे सपा नेता, नहीं पहुंचे अखिलेश
Wed, 03 Apr 2024 12:09 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 03 Apr 2024 12:09 AM IST
सार
Congress-SP alliance:लखनऊ में एक दिन पहले कांग्रेस मुख्यालय में हुए होली मिलन समारोह से दूरी बनाने वाले सपा नेता मंगलवार को हुए रोजा इफ्तार कार्यक्रम में शरीक हुए। हालांकि अखिलेश यादव यहां नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
Congress office for Roza Iftar
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में सोमवार को आयोजित होली मिलन समारोह से दूरी बनाने वाले सपा नेता दूसरे ही दिन मंगलवार को रोजा इफ्तार में शिरकत करने पहुंचे। सपा के रणनीतिकारों में शामिल पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी, पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह और एमएलसी जासमीर अंसारी ने कांग्रेस नेताओं के साथ रोजा इफ्तार किया। सपा और कांग्रेस नेताओं ने एकजुटता का संदेश दिया। भाजपा को हराने और सभी सीटों पर चुनाव जीतने का संकल्प दोहराया।
कांग्रेस की ओर से सोमवार को होली मिलन समारोह और मंगलवार को रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखा। दोनों कार्यक्रमों में शिरकत करने की अपील की। होली मिलन समारोह में सपा अध्यक्ष ही नहीं बल्कि पार्टी का कोई भी नेता नहीं पहुंचा। इसे लेकर कांग्रेस नेताओं ने दबी जुबान से प्रतिक्रिया दी। उनका कहना था कि दोनों दल के नेता होली मिलन समारोह के जरिए एक जाजम पर बैठकर कार्यकर्ताओं के बीच एकजुटता का संदेश दे सकते थे। लखनऊ से निकलने वाला यह संदेश बूथ तक के कार्यकर्ताओं को ताकत देता। यह स्थिति तब थी, जब सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ में ही थे।
मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज गए थे। ऐसे में कांग्रेस कार्यालय में आयोजित रोजा इफ्तार में अखिलेश यादव के साथ हमेशा परछाई की तरह मौजूद रहने वाले पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। उनके साथ पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह और एमएलसी जासमीर अंसारी सहित अन्य नेता भी मौजूद थे। दोनों पार्टियों के नेताओं ने रोजा इफ्तार किया। एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। दोनों दलों के पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच बूथ स्तर पर समन्वय बनाने की रणनीति पर भी चर्चा की। इससे पहले कांग्रेस कार्यालय आने पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय, राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, अल्पसंख्यक कमेटी के राष्ट्रीय समन्वय समिति के सदस्य शमीम खान, अल्पसंख्यक कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज खान आदि ने सपा नेताओं का स्वागत किया।
विज्ञापन
सपा और कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया
होली मिलन के बाद रोजा इफ्तार किया है। कांग्रेस व सपा नेताओं को आमंत्रित किया था। व्यस्तता की वजह से वे कल नहीं आ पाए। आज आए हैं। उनका स्वागत करते हैं। हम सभी मिलकर अमन-चैन की दुआ करते हैं। -- अजय राय, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस
सपा- कांग्रेस धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। भाईचारा मजबूत करना हमारा पहला एजेंडा है। उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन भाजपा को सभी 80 सीटों पर हराएगा। रोजा इफ्तार में दुआ की गई है कि उत्तर प्रदेश में धर्म निरपेक्षत ताकतें मजबूत हों। अमन चैन कायम रहे। - राजेंद्र चौधरी, पूर्व मंत्री एवं मुख्य प्रवक्ता सपा

अपनी पार्टी के कार्यक्रम में शरीक हुए अखिलेश
समाजवादी पार्टी के सचिव चौधरी मोहम्मद मोहसिन ने मंगलवार को रोजा इफ्तार का आयोजन किया। लखनऊ के एक होटल में आयोजित इफ्तार में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, मौलाना सुफियान निजामी, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, अब्दुल अजीज, पूर्व आईपीएस वसीम अहमद, फैसल खान, राजेन्द्र चौधरी, एमएलसी जासमीन अंसारी, डाॅ. अब्दुल अजीज शामिल हुए। इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने अदा कराई। नमाज के बाद मुल्क में अमन व खुशहाली की दुआ मांगी गई।