फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress s Nav Sankalp Priyanka Gandhi said what we did in election was not enough but we will not be disappointed

कांग्रेस का 'नव संकल्प': प्रियंका गांधी बोलीं- जीतने तक जारी रहेगी यूपी में हमारी लड़ाई, हार के कारण बताए, आगे की राह भी दिखाई

Wed, 01 Jun 2022 10:19 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 01 Jun 2022 10:19 PM IST
सार

प्रियंका गांधी ने कहा कि कौन कितना काम कर रहा है, इसका मूल्यांकन भी होगा। आप (कार्यकर्ता) मेरा भी मूल्यांकन करके बताएं। उदयपुर के शिविर में जो संकल्प लिए गए उन पर विचार करके उन्हें बेहतर ढंग से लागू करने पर मंथन किया जाएगा। याद रखें कि कांग्रेस की विचारधारा ने देश की नींव रखी। हम सब संकल्प लें कि एक नई ऊर्जा से आगे बढ़ेंगे।

विज्ञापन
Congress s Nav Sankalp Priyanka Gandhi said what we did in election was not enough but we will not be disappointed
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में दोगुनी मेहनत करेंगी। तब तक लड़ेंगी जब तक जीतेंगी नहीं। जी-जान से लड़ने के बावजूद विधानसभा चुनाव में पार्टी को हार मिली लेकिन मायूस होने का वक्त नहीं है। दोगुनी ऊर्जा से लड़ाई लड़ने का यह समय है। उन्होंने जहां हार के कारण गिनाए, वहीं आगे बढ़ने का रास्ता भी दिखाया।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी लखनऊ में आयोजित पार्टी के नव संकल्प शिविर में पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि यूपी में पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत ने पूरे देश के कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया था। जनता से जुड़ने के लिए हमें और प्रयास करना होगा। सामाजिक मसलों पर भी जनता से जुड़ाव बनाना होगा। इस समय भाजपा जिस तरफ  देश को ले जा रही है यह वह देश नहीं है, जिसके लिए महात्मा गांधी, सरदार पटेल और डॉ. आंबेडकर ने लड़ाई लड़ी थी। हमें घर-घर जाकर लोगों को हकीकत बतानी होगी। आज देश की अर्थव्यवस्था की खराब हालत पूरी दुनिया देख रही है। युवाओं को जाति-धर्म के नाम पर बांटकर उनका भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हालात बदलने के लिए नई ऊर्जा से जुटना होगा। हमें उदयपुर चिंतन शिविर में पारित हुए घोषणापत्र की भावना को समझकर आगे बढ़ना होगा।

विज्ञापन

लल्लू की तारीफ की
प्रियंका ने कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की तारीफ करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने जी-जान से संघर्ष किया। सिर्फ  चुनाव के समय नहीं बल्कि कोविड काल में भी उनके नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर काम किया। सड़क पर उतरकर लाठियां खाईं।

विशेष सत्रों में हुआ चिंतन
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि दो दिवसीय नव संकल्प कार्यशाला में पार्टी के डिजिटल मेंबरशिप अभियान, नगर निकाय चुनाव और सोशल मीडिया के महत्व को लेकर विशेष सत्र हुए। कार्यशाला में स्वागत भाषण राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह और उद्घाटन भाषण पूर्व सांसद राजेश मिश्र ने दिया। विधायक वीरेंद्र चौधरी, आराधना मिश्र मोना और पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। मीडिया विभाग के चेयरमैन और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, एमएलसी दीपक सिंह, पूर्व विधायक सतीश आजमानी आदि मौजूद रहे।

प्रियंका ने हार के कारण गिनाए, जीत की राह दिखाने का किया प्रयास
दो दिवसीय नव संकल्प शिविर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बेबाकी से अपनी बात रखी। हार के कारणों पर चर्चा के साथ ही वर्ष 2024 के चुनाव के लिए तैयार होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनता से हमारा जितना संवाद होना चाहिए था, वह नहीं हो पाया। जनता के हर सुख-दुख में शामिल होना शुरू करना होगा।

प्रियंका ने कहा कि कई आयोजन कांग्रेस कार्यालय पर होते हैं, उसमें कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व नेता ही शामिल होते हैं। देखना यह है कि पब्लिक के लोग कितने शामिल हुए। यह ज्यादा जरूरी है कि हम नए नए लोगों को जोड़ सकें।  प्रियंका गांधी ने कहा कि डगर मुश्किल है लेकिन हम न थकेंगे और न ही रुकेंगे। जो गलती हमसे हुई, उनको सुधारना पड़ेगा। विधानसभा चुनाव के दौरान हम सब जानते थे कि परिस्थितियां बेहद खराब हैं लेकिन हम पीछे नहीं हटे। मुझे पूरा यकीन है कि हम सब मिलकर बदलाव लाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed