फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress replaced infiltrators in Assam: Yogi

असम चुनाव: यूपी के सीएम का कांग्रेस पर हमला, कहा-असम में घुसपैठियों के लिए बनाई जगह

Wed, 17 Mar 2021 09:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 17 Mar 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
Congress replaced infiltrators in Assam: Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
असम में भाजपा उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कांग्रेस और एआईयूडीएफ (ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट)  पर जमकर हमला बोला। योगी ने असम के होजाई, रंगिया और कलई गांव में लगातार तीन रैलियां कर पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे। सीएम ने असम में घुसपैठियों को बसाने के लिए कांग्रेस की सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि कांग्रेस की नीति तुष्टिकरण की रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा ये धरती भारत के राष्ट्रवाद के नायक शंकरदेव की धरती है। उन्हीं के कारण असम की यह भूमि बच पाई है वरना कांग्रेस के षडयंत्रों से घुसपैठियों से ये धरती न बच पाती। शंकरदेव ने हमें घुसपैठ को लेकर सचेत किया था, इसीलिए कांग्रेस उनको कभी पचा नहीं पाई। कांग्रेस के कारण असम की धरती लंबे समय तक उग्रवाद की चपेट में झुलसती रही। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार किसी के साथ भेद भाव नहीं करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पिछले 6 वर्षों में मजबूती के साथ आगे बढ़ा है।
विज्ञापन


होजाई रैली में योगी ने अपने भाषण की शुरुआत असमिया भाषा से करते हुए कहा कि मैं आदि शक्ति कामख्या देवी को नमन करता हूं। योगी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना  साकार हुई है। आज भारत न सिर्फ  देश को कोरोना वैक्सीन दे रहा है बल्कि विश्व के मित्र देशों को भी दे रहा है। पीएम मोदी की अगुआई में भारत ने कोरोना से लड़ाई जीती। पूरी दुनिया इसकी तारीफ  कर रही है। उन्होंने कहा कि असम के युवाओं की ऊर्जा का सम्मान जरूरी है। जिस तरह से कोरोना के खिलाफ  विजय पाई है उसी तरह विधान सभा चुनाव में भी जीत दिला कर एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार की पिछले छह वर्षों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि योजनाओं का लाभ सभी को बिना भेद भाव के दिया जा रहा है। कांग्रेस कश्मीर में तुष्टिकरण कर रही थी। केंद्र की भाजपा सरकार ने धारा 370 खत्म कर आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील ठोंकने का काम किया। कांग्रेस कभी विकास की पक्षधर नहीं रही। कांग्रेस का लक्ष्य केवल जैसे-तैसे सत्ता प्राप्त करना रहा है। आज भी असम में कांग्रेस का सहयोगी एआईयूडीएफ  जैसा दल है, जो घुसपैठ कराने में कुख्यात रहा है।

कांग्रेस गठबंधन असम के चुनाव को प्रभावित करने का कुत्सित प्रयास है। असम का चुनाव सभ्यता, संस्कृति और अस्मिता बचाने का चुनाव है। योगी ने कलई गांव में कहा कि ये बोडो क्षेत्र कांग्रेस की उग्रवाद और अलगाववाद की नीतियों की भेंट चढ़ गया था  लेकिन पीएम मोदी की सबका साथ सबका विकास नीति के कारण यहां अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं।


योगी ने कहा कि आज भव्य राम मंदिर का सपना पीएम मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है। योगी ने असम के लोगों को चुनाव बाद राम लला के दर्शन करने अयोध्या आने का न्योता भी दिया। सीएम ने कहा जय श्रीराम हमारा संबोधन, संस्कृति है। राम के बगैर भारत का काम नहीं चलेगा। ये नया भारत है। भारत की ओर कोई आंख उठाकर देखेगा तो जैसे भारत के जवानों सर्जिकल स्ट्राइक करके आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया था, उसी तरह उग्रवाद और अलगाववाद को भी दिया जाएगा। योगी ने तीन तलाक के जरिये भी विपक्ष पर करारी चोट करते हुए कहा कि जो तीन तलाक की बात करेगा वह सलाखों के पीछे जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed