फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress raises question on modi caste

ये क्या? मोदी थे वैश्य, काग्रेस ने ही बनाया ओबीसी

Fri, 09 May 2014 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 09 May 2014 10:59 AM IST
विज्ञापन
congress raises question on modi caste

कांग्रेस ने मोदी की जाति पर नया विवाद खड़ा करते हुए

विज्ञापन
उन्हें समृद्ध वैश्य जाति का बताया है तो भाजपा का दावा है कि कांग्रेस काल में ही मोदी ओबीसी बने।


कांग्रेस ने मोदी की जाति का मुद्दा उठाते हुए कहा है कि वह सिर्फ वोट पाने के लिए खुद को पिछड़ी जाति का बता रहे हैं, जबकि वह परंपरागत समृद्घ वैश्य समुदाय से हैं।

कांग्रेस ने कहा कि मोदी फर्जी ओबीसी हैं। सच यह है कि वे गुजरात की जिस मोढ घांची जाति में पैदा हुए, वह परंपरागत रूप से समृद्ध वैश्य जाति रही है और घी का कारोबार करती है।
विज्ञापन


दूसरी ओर भाजपा ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि गुजरात में कांग्रेस के मुख्यमंत्री छबील दास मेहता के शासन में ही मोढ घांची जाति को ओबीसी घोषित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा को होगा लाभ

congress raises question on modi caste

कांग्रेस प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने दावा किया कि मोदी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद एक जनवरी, 2002 को खुद की जाति को ओबीसी की सूची में डाल दिया।

उन्होंने कहा कि गुजरात में संपन्न वर्ग को मोढ कहते हैं और वहां मोढ ब्राह्मण और मोढ बनिया व मोढ घांची होते हैं। घांची का मतलब तेली से नहीं बल्कि घी बेचने वालों से है।

भाजपा ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि मंडल कमीशन की सिफारिशें होने के बाद 25 जुलाई 1994 की अधिसूचना में गुजरात की 105 पिछड़ी जातियों में इस जाति को शामिल किया गया था।

इस मसले को तूल देने पर भाजपा के नेता अंदरखाने खुशी जता रहे हैं। पार्टी नेताओं का मानना है कि पार्टी जितना मोदी की जाति को लेकर निशाना साधेगी। उतना भाजपा को फायदा होगा, क्योंकि आखिरी चरण में होने वाले चुनाव में ज्यादातर सीटों पर ओबीसी आबादी ज्यादा है।

चाय नहीं बेचते थे मोदी

congress raises question on modi caste

शक्ति सिंह गोहिल ने मोदी पर यहां तक आरोप लगाया कि उन्होंने चाय कभी नहीं बेची बल्कि एक अपने एक रिश्तेदार की चाय की कैंटीन में बैठकर मोदी अपना खाली वक्त काटा करते थे।

उन्होंने कहा कि एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने उन्हें बताया था कि इस कैंटीन का ठेका वहां पर चरस बेचे जाने के कारण रद्द हुआ था।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वे आरोप लगा रहे हैं कि मोदी चरस बेचते थे तो उन्होंने बेहद चालाकी से जवाब दिया कि वे मोदी की तरह हवा में आरोप नहीं लगाते।

अभी वह सूचना के अधिकार के तहत इस संबंध में जानकारी मांग रहे हैं। सूचना मिलने के बाद ही वह इस संबंध में खुलासा करेंगे।

मायावती ने सबसे पहले उठाया मुद्दा

congress raises question on modi caste

जनसभाओं में खुद को पिछड़ी जाति का बताने वाले नरेंद्र मोदी की जाति सबसे पहले उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ही पूछी थी।

उन्होने मोदी से सवाल किया था कि अगर वह पिछड़ी जाति के हैं तो उन्हें बताना होगा कि उनकी जाति क्या है?

मायावती ने मोदी पर आरोप भी लगाया था कि वह पिछड़ी जाति का खुद का बताकर सिर्फ चुनावी लाभ पाने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं मोदी ने आज भी वाराणसी के रोहनिया में हुई रैली में कहा था कि वह जाति की नहीं विकास की राजनीति करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed