फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress protest in Uttar Pradesh.

बेअसर रहे यूपी कांग्रेसी, पूरा प्रदर्शन हुआ सुपर फ्लॉप

Tue, 04 Aug 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 04 Aug 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
Congress protest in Uttar Pradesh.

लोकसभा में कांग्रेस के 25 सांसदों को सस्पेंड करने के विरोध में मंगलवार को यूपी कांग्रेस का प्रदर्शन रस्म अदायगी बनकर रह गया। कांग्रेसियों ने ऐलान तो राजभवन घेरने का किया था लेकिन ऐन मौके पर कार्यक्रम बदल दिया।

विज्ञापन


इसकी जानकारी आम कांग्रेसी नेताओं को भी नहीं दी गई। सुबह पौने दस बजे जीपीओ पहुंचे कुछ नेताओं ने भाजपा कार्यालय के घेराव का कार्यक्रम बना डाला।

गिनती के कांग्रेसी नेता जीपीओ से निकले और भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ गए। कैपिटल तिराहे के पास पुलिस ने बैरीकेडिंग की थी। कांग्रेसियों ने यहां पुलिस के साथ हल्की धक्का-मुक्की कर फोटो खिंचाई और कुछ ही देर में वापस जीपीओ लौट गए।
विज्ञापन


बमुश्किल 20 मिनट में विरोध-प्रदर्शन का यह पूरा कार्यक्रम निपट गया। विरोध की औपचारिकता निभाने के बाद कांग्रेसी वापस प्रदेश कांग्रेस दफ्तर पहुंचे। प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री, विधायक रीता बहुगुणा जोशी, सत्यदेव त्रिपाठी, वीरेन्द्र मदान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तय कुछ होता है हो कुछ जाता है

Congress protest in Uttar Pradesh.

कांग्रेस के कार्यक्रमों की जानकारी उनके प्रवक्ताओं तक को नहीं रहती। तय कुछ होता है और बाद में बदल दिया जाता है। मंगलवार को भी यही हुआ। सोमवार की रात कांग्रेस मीडिया कमेटी के चेयरमैन सत्यदेव त्रिपाठी व प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे कांग्रेसी प्रदेश कार्यालय से राजभवन की ओर कूच करेंगे।

राजभवन गेट पर ही कांग्रेसी बैठ जाएंगे। लेकिन सुबह कुछ कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय जाने का कार्यक्रम बना लिया लेकिन इसकी जानकारी आम कार्यकर्ताओं को नहीं दी। इस कारण प्रदर्शन में मुट्ठी भर लोग ही पहुंचे। सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा, उन्हें भी कार्यक्रम में बदलाव की जानकारी मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे तब मिली जब वे कांग्रेस दफ्तर पहुंचे।

हाईकमान को दिखाने के लिए हो रहे प्रदर्शन

कांग्रेस के धरना प्रदर्शन केवल हाईकमान को दिखाने के लिए हो रहे हैं। हाईकमान के निर्देश पर प्रदर्शन करना यूपी के नेताओं की मजबूरी है। इसलिए वे प्रदर्शन तो करते हैं लेकिन रस्म अदायगी बनकर रह जाते हैं। इससे पहले रेल रोको अभियान में भी प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने औपचारिकता ही निभाई। यही हाल मोदी के खिलाफ निकाली गई झांकी का भी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed