{"_id":"65432ac8902289f54705ab10","slug":"congress-plans-to-fight-on-all-80-loksabha-seats-in-uttar-pradesh-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कांग्रेस ने सभी 80 सीटों पर शुरू की तैयारी, पहली, दूसरी श्रेणी में 30-30 और तीसरी में 20 सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कांग्रेस ने सभी 80 सीटों पर शुरू की तैयारी, पहली, दूसरी श्रेणी में 30-30 और तीसरी में 20 सीटें
Thu, 02 Nov 2023 10:21 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 Nov 2023 10:21 AM IST
सार
यूपी कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी का दावा है कि बूथ स्तर तक संगठन खड़ा किया जा चुका है। बूथ कार्यकर्ताओं को जल्द ही प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर तैयारी तेज कर दी है। सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे बूथ कमेटियों को सक्रिय करें। जल्द ही प्रदेश मुख्यालय से लोकसभा क्षेत्रवार प्रभारी भी घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि प्रदेश की सभी सीटों पर दमदारी से चुनाव लड़ने की तैयारी है। बूथ स्तर तक संगठन खड़ा कर चुके हैं। बूथ कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जल्द ही ग्राम पंचायत स्तर पर बैठकें शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - योगी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, राजभर और दारा सिंह टीम योगी में हो सकते हैं शामिल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश का एलान-गठबंधन होने पर भी यूपी की 65 सीटों पर लड़ेगी सपा, बाकी सीटें सहयोगियों के लिए
कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों को तीन हिस्से में बांटकर तैयारी की जा रही है। पहली और दूसरी श्रेणी में 30-30 सीटें हैं। जबकि तीसरी श्रेणी में 20 सीटें रखी गईं हैं।
इन सीटों पर फोकस
पहली श्रेणी की सीटों में रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, फूलपुर, धौरहरा, पीलीभीत, उन्नाव, फर्रुखाबाद, बांदा, झांसी, सहारनपुर, मुरादाबाद, नगीना, हाथरस, फतेहपुर सीकरी, फतेहपुर, घोसी, जौनपुर, गौतमबुद्धनगर, मथुरा, गोंडा, डुमरियागंज, महराजंगज, सलेमपुर, चंदौली, राबर्टसगंज शामिल हैं। इन सीटों पर बूथवार तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। पार्टी की ओर से चलाए जा रहे अभियान भी इन सीटों पर विशेष तौर पर फोकस किए गए हैं।