फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress organisation election plan

'पांच रुपये में सक्सेस', कांग्रेस का नया मंत्र

Tue, 24 Jun 2014 01:00 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 24 Jun 2014 01:00 PM IST
विज्ञापन
congress organisation election plan

चुनाव प्रचार के दौरान मोदी की हर रणनीति का खुलकर मखौल उड़ाने वाली कांग्रेस अब खुद भी उसी मंत्र को अपना रही है जिसने मोदी को सफलता दिलाई।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कांग्रेस ने अपने संगठनात्मक चुनाव के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिसके तहत पार्टी का सदस्य बनने के लिए पांच रूपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मोदी ने भी आम चुनाव में प्रचार के दौरान हैदराबाद में जिस रैली को संबोधित किया था। उसका टिकट पांच रूपये था। जिस पर कांग्रेसी नेताओं का कहना था कि मोदी की कीमत मात्र पांच रूपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब वही पांच रूपये का सक्सेज मंत्र अपनाकर फिर से कांग्रेस को मजबूत बनाने की कोशिश की जा रही है।

चुनाव का कार्यक्रम जारी

congress organisation election plan

पांच रूपये जमाकर मिली सदस्यता के आधार पर संगठनात्मक चुनाव कराए जाएंगे।

इसके लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रभारी संगठनात्मक चुनाव जनार्दन द्विवेदी ने संगठनात्मक चुनाव के लिए पांच चरणों का चरणबद्ध कार्यक्रम जारी कर दिया है।

पहले चरण में पांच रुपये जमा कर प्राथमिक सदस्य बनाये जाएंगे। यह काम 31 दिसंबर 2014 तक चलेगा।

इसके बाद जिला व शहर कांग्रेस समितियां प्रारम्भिक सूची का प्रकाशन करेंगे। यह काम 15 जनवरी 2015 तक हो जाएगा। जिला व शहर समितियों के समक्ष गलत नामों पर आपत्ति 22 जनवरी 2015 तक की जा सकेगी।

ऐसा होगा दूसरे से पांचवे चरण का कार्यक्रम

congress organisation election plan

बूथ कमेटी के अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों के साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदस्यों का चुनाव एक अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच होगा।

कांग्रेस प्रवक्ता वीरेंद्र मदान ने बताया कि दूसरे चरण में ब्लॉक स्तर का चुनाव होगा। यह चुनाव 15 मई से 31 मई 2015 के बीच होगा। इसके बाद तीसरे चरण में जिला व शहर कांग्रेस कमेटियों के चुनाव होंगे।

यह चुनाव सात जून से 27 जून 2015 के बीच होंगे। चौथे चरण में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव होगा। यह चुनाव पांच जुलाई से 25 जुलाई के बीच कराए जाएंगे।

इसके बाद कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों का चुनाव होगा। हालांकि कांग्रेस अधिवेशन की तिथि अभी तय नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed