फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress_madhusudan mistry_protest_lucknow

पुलिस से पिटने के बाद अरेस्ट हुए कांग्रेसी!

Thu, 21 Nov 2013 05:08 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Thu, 21 Nov 2013 05:08 PM IST
विज्ञापन
congress_madhusudan mistry_protest_lucknow

मोदी और मुलायम की रैली से पहले राजधानी लखनऊ में

विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेताओं पर जमकर लाठियां भाजी गईं ओर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।


गुरुवार सुबह शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन से राजधानी का दिल माने जाने वाले हजरतगंज के आसपास का पूरा ट्रैफिक जाम हो गया। परिवर्तन चौक से लेकर विधानसभा तक सिर्फ कांग्रेसी ही नजर आए।

विधानसभा घिराव करने की कोशिश मे कांग्रेसियों ने हदें पार कीं, तो अखिलेश सरकार ने भी यूपी पुलिस को छूट दे डाली। छूट, लाठियां बरसाने की और इसमें कई कांग्रेसियों को पिटाई झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


इतना ही मधुसूदन मिस्त्री, रीता बहुगणा जोशी समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया।

दरअसल, यूपी में फूड सिक्योरिटी बिल लागू न होने पर अखिलेश का विरोध करने के लिए लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में कांग्रेस की रैली शुरू हुई थी। इस रैली की अगुवाई कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने भी शिरकत की। पहली बार नजर आया कि प्रदेश में कांग्रेस के नेता एक-दूसरे को काटने के बजाए एक साथ पार्टी की शक्ति दिखाना चाह रहे थे।


प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री, रीता बहुगुणा जोशी, कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जयसवाल, इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा और प्रदीप माथुर जैसे नेता इनमें शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed