फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress leaders go to Magesh Yadav's home to collect facts.

UP: राहुल गांधी का संदेश लेकर मंगेश यादव के घर पहुंचे कांग्रेसी, परिजनों से बातकर जुटाई तथ्यात्मक जानकारी

Mon, 09 Sep 2024 12:43 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 09 Sep 2024 12:43 AM IST
सार

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी का 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रविवार दोपहर बाद जौनपुर के अगरौरा गांव पहुंचा। यहां परिजनों से मुलाकात कर राहुल गांधी का संदेश सुनाया। कहा, पार्टी इस मुद्दे को लोकसभा में उठाएगी।

विज्ञापन
Congress leaders go to Magesh Yadav's home to collect facts.
राहुल गांधी का संदेश लेकर मंगेश के घर पहुंचा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का संदेश लेकर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल रविवार दोपहर जौनपुर स्थित मंगेश यादव के घर पहुंचे। मंगेश की बहन और परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। मनोज यादव ने बताया कि मामले की विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल, राहुल गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर सुल्तानपुर में सराफा लूटकांड के बाद मामले में आरोपी मंगेश यादव के एनकाउंटर पर सवाल उठाए थे। उन्होंने बयान जारी कर कहा था कि अब कौन जिएगा और कौन नहीं, इसका फैसला अदालत करेगी या पुलिस।
विज्ञापन


शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी का 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रविवार दोपहर बाद जौनपुर के अगरौरा गांव पहुंचा। यहां परिजनों से मुलाकात कर राहुल गांधी का संदेश सुनाया। कहा, पार्टी इस मुद्दे को लोकसभा में उठाएगी। प्रतिनिधिमंडल में राम गनेश प्रजापति, डॉ. राजकुमार मौर्या, राम कुमार यादव, मोहसिन सलीम, विनोद यादव, सूर्यकेश विश्वकर्मा, जितेंद्र पटेल, राम लवट यादव, जय मंगल यादव, चंद्रकेश प्रजापति, मोनू राजभर, राघवेंद्र पाल, अरुण मौर्या, अखिलेश मौर्या आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ मुखिया को मिला एनकाउंटर का इनाम
कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि मंगेश के पिता राकेश यादव और बहन प्रिंसी के बयान से साफ है कि पुलिस ने गरीब परिवार के 19 साल के युवक को घर से उठाकर ले गई थी। इस परिवार के पास रहने के लिए छप्पर मात्र है।


उन्होंने सवाल उठाया कि क्या एसटीएफ टीम के मुखिया डीके शाही की पत्नी ऋतु शाही को महिला आयोग में सदस्य पद का इनाम मंगेश के एनकाउंटर के एवज में दिया गया है? उन्होंने यह भी सवाल उठाया है कि जिस आरोप में मंगेश का एनकाउंटर किया गया, उसी मामले में अन्य आरोपियों को क्यों छोड़ दिया गया?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed