{"_id":"5e0c854f8ebc3e87c70ddb77","slug":"congress-leaders-are-collection-money-to-fill-compensation-of-challan","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी की स्कूटी का चालान भरने के लिए कांग्रेसी जनता से मांग रहे चंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी की स्कूटी का चालान भरने के लिए कांग्रेसी जनता से मांग रहे चंदा
Wed, 01 Jan 2020 05:11 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 01 Jan 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
स्कूटी से यात्रा करतीं प्रियंका गांधी वाड्रा। (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी के घर जाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जिस स्कूटी पर बैठी थीं उसका चालान कर पुलिस ने जो जुर्माना लगाया है उसे लेकर कांग्रेस ने नया आंदोलन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की इस कार्रवाई को दमनात्मक मानते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जनपद बाजार में जाकर दुकानदारों से मदद मांगी। अब जनता से मिली मदद से कांग्रेस पार्टी जुर्माने की भरपाई करेगी।
विज्ञापन
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि सीएए के विरोध को लेकर पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उन्हीं के परिवार से मिलने को प्रियंका गांधी उनके घर जा रहीं थी। जिन्हें पुलिस ने जबरदस्ती रोका। जब वह कार्यकर्ता की स्कूटी पर बैठ कर गईं तो भी पुलिस ने उनको परेशान किया।
विज्ञापन
जब कुछ नहीं मिला तो सरकार ने पुलिस स्कूटी का चालान करवा कर जुर्माना लगवाया। अब वही बात बताने के लिए पार्टी कार्यकर्ता लोगों के बीच जा रहे हैं। उसी का जवाब देने के लिए जतना से सहयेाग मांगा जा रहा है और उसी से जुर्माना भरा जाएगा।