अमेठी के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता की सड़क हादसे में मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गौरीगंज-अमेठी मार्ग पर स्थित मुराई का पुरवा के पास मंगलवार रात निमंत्रण से वापस घर जा रहे बाइक सवार कांग्रेस नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम अधार पासी को सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल कांग्रेस नेता को आनन-फानन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घर वाले उन्हें लखनऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई।
कांग्रेस नेता की मौत की जानकारी मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार सुबह से ही उनके घर कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों का तांता लगा रहा।
थाना क्षेत्र के गांव पासी का पुरवा मजरे जंगलराम नगर निवासी प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य व पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम अधार पासी (66) मंगलवार को शहर में आयोजित एक भोज में शामिल होने आए थे।
राम अधार निमंत्रण से रात करीब 10 बजे अपनी बाइक से घर के लिए निकले। अभी वह शहर से बाहर मुराई का पुरवा के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया।
लखनऊ ले जाते हुए रास्ते में मौत
आवाज सुनकर जब तक ग्रामीण सड़क पर आए चालक ट्रक समेत भाग चुका था। सड़क किनारे खून से लथपथ पड़े राम अधार को ग्रामीणों ने पहचान लिया और तत्काल इसकी सूचना उनके परिवारीजनों को देते हुए उन्हें जिला अस्पताल ले गए।
जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
दिवंगत राम आधार के भाई राम बहादुर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कांग्रेस नेता राम अधार पासी के मौत की खबर सुनते ही बुधवार सुबह से उनके घर पर शोक संवदेना व्यक्त वालों का तांता लग गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक दुबे, माता प्रसाद वैश्य सहित तमाम कांग्रेस नेताओं के साथ ही क्षेत्र के लोग उनके घर पहुंचे और परिवारीजनों को सांत्वना दी।