फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress leader Pramod Tiwari speaks on Hathras kand.

कांग्रेस नेता बोले, अब कहां हैं प्रधानमंत्री को चूड़ियां भेजने वाली स्मृति ईरानी, कहां हैं उनकी चूड़ियां

Wed, 07 Oct 2020 04:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 07 Oct 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Pramod Tiwari speaks on Hathras kand.
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी - फोटो : amar ujala

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि हाथरस कांड यूपी सरकार की विफलता है। प्रदेश में कोई कानून व्यवस्था नहीं है। पहले एक बेटी के साथ अत्याचार होता है। उसे इलाज नहीं मिलता और प्रशासन से कोई सुरक्षा नहीं मिलती और फिर परिजनों के विरोध के बावजूद उसका अंतिम संस्कार रात को ही कर दिया जाता है जबकि हिंदू धर्म में रात को अंतिम संस्कार करना मना है। हाथरस कांड सरकार की विफलता है।

विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी बुधवार को अयोध्या हनुमान गढ़ी में दर्शन करने पहुंचे थे जिसके बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पिछली सरकार को चूड़ियां भेजने वाली स्मृति ईरानी (केंद्रीय मंत्री) अब कहां हैं... कहां हैं उनकी चूड़ियां? अब वो महिला सुरक्षा पर बयान क्यों नहीं देती हैं?
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों के विरोध में तीन कृषि विधेयक लेकर आई है। इसके बाद किसानों की उपज का लाभ अंबानी और अडानी की तिजोरियों में जाएगा। जिस दिन कांग्रेस सत्ता में आएगी हम 24 घंटे में इन कानूनों को निरस्त कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed