Gyanvapi Case: कांग्रेस के आचार्य कृष्णम बोले- खुद को उदार दिखाने के लिए शिवलिंग का मजाक बना रहे हमारे नेता
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता खुद को अधिक उदारवादी साबित करने के लिए शिवलिंग का मजाक बना रहे हैं। जोकि अच्छी बात नहीं है। उन्होंने भाजपा पर मंदिरों के सहारे वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर नाराजगी जताते हुए कहा कि शिवलिंग पर हमारी आस्था है। इसे तमाशा नहीं कहा जा सकता है। ज्ञानवापी मामले में हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करेंगे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हमारे कुछ नेता खुद को अधिक उदारवादी साबित करने की कोशिश में शिवलिंग का मजाक बना रहे हैं। यह अच्छी बात नहीं है।
उन्होंने कहा कांग्रेस की विचारधारा सर्वधर्म समभाव की है। हम सभी महात्मा गांधी के अनुयायी हैं। मेरे लिए पूरा राष्ट्र ही मंदिर है। भाजपा के लोग मंदिरों के बहाने वोट तलाशते हैं जबकि हमारे लिए शिवलिंग आस्था का केंद्र है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अखिलेश यादव के उस बयान पर नाराजगी जताई है जिसमें उन्होंने कहा था कि कहीं भी पीपल पेड़ के नीचे पत्थर रख दो, लाल झंडा रख दो, मंदिर बन गया। उनके इस बयान पर भाजपा के लोगो ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ज्ञानवापी मामले पर बयान दिया था कि भाजपा ने वाराणसी में नया तमाशा शुरू कर दिया है। भाजपा-आरएसएस विवाद पैदा करने में माहिर हैं।
Be it SP leader Akhilesh Yadav or Rajasthan CM Ashok Gehlot, 'Shivling' cannot be termed as 'Tamasha', this is a matter of faith. Unfortunately, some leaders of our party in an attempt to show themselves as more liberal are making fun of 'Shivling':Congress leader Pramod Krishnam pic.twitter.com/hOLbGirNCr
— ANI (@ANI) May 23, 2022
Our party works on ideology of 'Sarvdharm Sambhav'. We're followers of Mahatma Gandhi:Cong leader Pramod Krishnam
— ANI (@ANI) May 23, 2022
Will follow the court's judgment. For me, whole nation is a temple. BJP searches votes in temples, we search for God in Shivling: P Krishnam, Cong on Gyanvapi case pic.twitter.com/04XEFi3F80
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ज्ञानवापी मामले में वाराणसी जिला जज की अदालत में ज्ञानवापी मामले की सुनवाई सोमवार को पूरी हो गई। मामले में कल (मंगलवार) अदालत का आदेश आ सकता है। दोनों पक्ष की दलीलें सुनने के बाद जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेस की अदालत ने फैसला कल तक के लिए सुरक्षित रखा है। कल न्यायालय की तरफ से बताया जाएगा कि यह मामले आगे सुनवाई योग्य है या नहीं। अब सबकी निगाहें जिला जज की अदालत पर टिकी हैं। ज्ञानवापी मामले पर पूरे देश की नजर हैं। बीते दिनों इस पर लगातार चर्चा होती रही है।